• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
देश के अंदर उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शहरों में चल रहीं मेट्रो सेवाएं: योगी आदित्यनाथ

देश के अंदर उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शहरों में चल रहीं मेट्रो सेवाएं: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल रन का किया शुभारम्भ

July 26, 2023
in administration, Agra, Tech, Tourism

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज आगरा मेट्रो की ट्रेन के हाई स्पीड ट्रायल रन का शुभारम्भ ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “आगरा अमूल्य विरासत और संस्कृति वाला ऐतिहासिक शहर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो के अधिकारी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और परियोजना को समय पर क्रियान्वित कर रहे हैं। देश के अंदर उत्तर प्रदेश में ही सबसे अधिक शहरों में मेट्रो सेवाएं चल रही हैं। आगरा भी भविष्य में एक मेट्रो शहर के रूप में उभरेगा जिससे रोजगार के भरपूर अवसर पैदा होंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विश्व मानचित्र पर शहर की छवि और भी उज्ज्वल होगी। 

उन्होंने कहा, यूपीएमआरसी अपने निर्धारित समय से 6 महीने पहले इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम अगस्त 2024 के लिए चिह्नित है और यूपीएमआरसी की टीम फरवरी 2024 तक परियोजना को निष्पादित करने की योजना बना रही है। फरवरी 2024 तक आगरा के लोगों के लिए मेट्रो सेवाएं चालू हो जाएंगी।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक  सुशील कुमार ने कहा कि, यूपीएमआरसी ने हमेशा मेट्रो परियोजनाओं को समय पर या समय से पहले निष्पादित किया है। इस बार भी हम आगरा के लोगों को तय समय सीमा से पहले विश्व स्तरीय मेट्रो पहुंचाने की उपलब्धि अर्जित करेंगे।

गौरतलब है कि आगरा मेट्रो डिपो में पहले से ही मेट्रो का लो स्पीड ट्रायल किया जा रहा था। अब, मेट्रो ट्रेनों का हाई स्पीड ट्रायल तीन एलिवेटेड स्टेशनों वाले तीन किमी लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट पर शुरू होगा, जो 6 किमी लंबे पहले कॉरिडोर के प्रॉयरिटी सेक्शन (ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से जामा मस्जिद तक) का एक हिस्सा है।

आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कुल 29.4 किलोमीटर लंबाई के दो कोरिडोर हैं।पहला कॉरिडोर ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक जाता है और यह 13.7 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर में 6 एलिवेटेड और 7 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक जाता है और 15.7 किलोमीटर लंबा है। यह पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड है जिसमें 14 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

आगरा मेट्रो ट्रेन की विशेषताएं

आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए मेट्रो ट्रेनों के लुक का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आठ अगस्त 2022 को किया गया। सभी मेट्रो ट्रेनें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस हैं और इससे 35 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत होगी। ट्रेनों में कार्बन डाइऑक्साइड आधारित सेंसर भी लगे हैं जो ऊर्जा की बचत करते हैं।ट्रेनों का प्रबंधन और संचालन विश्व स्तरीय आगरा मेट्रो डिपो से किया जाएगा और स्वचालित सीबीटीसी मोड (कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल) से संचालित किया जाएगा, जिससे ट्रेन संचालन बिल्कुल सुरक्षित हो जाएगा। इधर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भी की कि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल कर मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन किया जाएगा। 

Previous Post

तालाब में नहाने गए बच्चे गहरे पानी में डूबे, दो की मौत

Next Post

बहू से नाराज होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रही वृद्धा को पुलिस ने बचाया

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
बहू से नाराज होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रही वृद्धा को पुलिस ने बचाया

बहू से नाराज होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रही वृद्धा को पुलिस ने बचाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बहन के यहां गए युवक का ताजगंज में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बहन के यहां गए युवक का ताजगंज में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

March 26, 2024
कॉलेजों में कैमरे नहीं चलने पर विश्व विद्यालय ने दी चेतावनी

कॉलेजों में कैमरे नहीं चलने पर विश्व विद्यालय ने दी चेतावनी

August 24, 2022
न्यू आगरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

न्यू आगरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

August 21, 2024
मानव सुसाइड मामले में निकिता के परिजनों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

मानव सुसाइड मामले में निकिता के परिजनों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

March 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.