• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कलंक कथा: अंडर ट्रेनी दरोगा ने शाहगंज थाने के ग्रुप पर लिखा- किसी का किया धरा किसी को भोगना पड़ता है..

कलंक कथा: अंडर ट्रेनी दरोगा ने शाहगंज थाने के ग्रुप पर लिखा- किसी का किया धरा किसी को भोगना पड़ता है..

निलंबित तीनों पुलिसकर्मी स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से फुटेज निकलवा रहे

October 25, 2024
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। शाहगंज थाने से टप्पेबाज गैंग को लेनदेन कर छोड़ने के मामले में जो पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं वह विभाग के निर्णय से काफी नाराज हैं। अंडर ट्रेनी दरोगा का एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें उसने थाने के ग्रुप पर भी लिखा है कि किसी का किया किसी को भोगना पड़ता है, लेकिन ये कलयुग है। यहां अपने लिए लड़ना पड़ता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। तीनों पुलिसकर्मी शुक्रवार को एक अधिकारी के सामने भी पेश हुए थे। उन्होंने पूरी बात बताई।

जनकपुरी आयोजन के दौरान दिल्ली के चार टप्पेबाज पकड़े गए थे। उन्होंने एक मोबाइल व्यापारी को साढ़े तीन लाख रुपये का सोना बेचा था। सोना टप्पेबाजी का था। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी के यहां गलवाकर लाए थे। मोबाइल व्यापारी ने टंच कराया तो सोने की शुद्धता कम थी। पुलिस के कहने पर व्यापारी ने टप्पेबाजों को बहाने से बुलाया था। पुलिस टप्पेबाजों को शाहगंज डिवीजन चौकी पर ले गई थी। रातभर वहां रखा था। उसके बाद चारों को छोड़ दिया था। उनसे पूछताछ के बाद कोतवाली से भी एक सराफ को उठाया था। उसे भी फील गुड के बाद छोड़ा गया था। इस मामले की शिकायत अधिकारियों से हुई थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने गुरुवार को इस मामले में प्रशिक्षु दरोगा शुभम सिंह, सिपाही प्रशांत और संजीव अत्री को निलंबित किया था। थाने से मिली रिपोर्ट के आधार पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों पुलिस कर्मी शुक्रवार को डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के समक्ष पेश हुए। बताया जा रहा है कि तीनों ने घटना के संबंध में जो हुआ था विस्तार से उन्हें बताया। पुलिस महकमे में चर्चा है कि जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई वह तो मोहरा हैं। इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी दोनों को घटना की जानकारी थी। चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा था। पुलिसकर्मी टप्पेबाजों को चौकी पर बैठाकर दूसरे काम से चले गए थे। कोतवाली थाने में तैनात एक सिपाही को फोन किया गया था। वह उस सराफ को शाहगंज तक लेकर आया था जिसने सोना गलाया था। टप्पेबाज छोड़ दिए। सोना कहां गया यह बात पहेली बनी हुई है।

विशेष सूत्रों की मानें तो दरोगा शुभम दुबे ने शाहगंज थाने के बने ग्रुप पर लिखा है कि दोस्तों आप सबके प्यार सम्मान के लिए आभारी हूं। दिल लगाके काम करा। सभी छोटे बड़े लोगों का सम्मान करा कुछ लोगों को व्यवहार आदत पसंद नहीं आई। लेकिन ऐसे कुछ लोग हमेशा जीवन में होते ही हैं और सबको हम संतुष्ट कर भी नहीं सकते हैं। बाकी आज रवानगी भी हुई और तथाकथित किसी मामले में मुझे सस्पेंड भी किया गया है, जिसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। लेकिन सभी थाने के स्टाफ को दिल से धन्यवाद आप सब ने हमेशा साथ दिया। बाकी बहुत बार जीवन में ऐसा होता है किसी का किया धरा किसी को भोगना पड़ता है, लेकिन ये कलयुग है। यहां अपने लिए लड़ना पड़ता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे ना कभी गलत करा और ना गलत सहेंगे जय हिंद दोस्तों। चर्चाएं यह भी है कि पुलिसकर्मी स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में बैठे हुए हैं। वह इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के चौकी पर आने के सीसीटीवी फुटेज निकाल रहे हैं। 

पश्चिमी जोन एसओजी और शमसाबाद थाने का कांस्टेबल भी आया था – चर्चाएं

विभाग में चर्चाएं चल रही हैं कि टप्पेबाजों को पकड़ने के दौरान थाने के अलावा दो बाहरी पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इनमें एक पूर्व में शाहगंज थाने में कारखासी करता था। वर्तमान में शमसाबाद थाने में बताया जा रहा है। एक पश्चिमी जोन एसओजी का कांस्टेबल बताया जा रहा है। पश्चिमी जोन का नगर जोन से कोई मतलब नहीं है तो यह क्यों आया था? यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकता है। 

एक अन्य थाने में भी लोन लेकर रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर बचा था

यह कोई पहला मामला नहीं है कि जिम्मेदारों की जगह दूसरे को बलि का बकरा बनाया गया है। शाहगंज से पहले एक अन्य थाने में भी ऐसा हो चुका है। एक पीड़ित ने पुलिस को लोन देकर रिश्वत दी थी, तब उसके भाई को छोड़ा था। मामले में जांच हुई तो इंस्पेक्टर और कांस्टेबल दोषी पाए गए। इंस्पेक्टर काफी पावरफुल है। आईपीएस अधिकारियों से नजदीकी है। इसलिए दूसरी जांच में उसे क्लीन चिट दिला दी गई। कांस्टेबल को दोषी कर दिया गया। सवाल यह है कि क्या कांस्टेबल किसी को थाने से छोड़ सकती थी? 

Previous Post

टप्पेबाज गैंग अपने साथ चोरी का जो लाखों रुपये का सोना लाया था, वह कहां हैं?

Next Post

शर्मनाक: दवा माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को देता था नकली दवा बनाने के लिए महीनेदारी

Related Posts

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 28, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने...

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

July 28, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में नगला पेमा रोड पर मंगलवार को एक बंद मकान से महिला का शव मिला।  महिला...

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

Next Post
शर्मनाक: दवा माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को देता था नकली दवा बनाने के लिए महीनेदारी

शर्मनाक: दवा माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को देता था नकली दवा बनाने के लिए महीनेदारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में हॉस्पिटल संचालक और उसके दोस्त ने रिसेप्शनिस्ट के साथ कई बार किया दुष्कर्म

एत्माद्दौला में हॉस्पिटल संचालक और उसके दोस्त ने रिसेप्शनिस्ट के साथ कई बार किया दुष्कर्म

December 20, 2022
सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

April 13, 2026
फायरिंग के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपी शाहगंज पुलिस ने पकड़े

फायरिंग के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपी शाहगंज पुलिस ने पकड़े

January 25, 2026
एक और तेल माफिया की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

एक और तेल माफिया की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

June 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.