• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

November 13, 2021
in Crime

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई थी। युवती के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने देर रात पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों का भी गुस्सा शांत हो गया है।

   बता दें कि शाहगंज निवासी वर्षा ने अगस्त 2020 में चिल्लीपाड़ा निवासी कार मैकेनिक फईम से कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद दोनों बाहर चले गए थे। कुछ महीने पहले दोनों अपने घर आ गए। वर्षा पति फईम के साथ चिल्ली पाड़ा में ही रह रही थी। शुक्रवार शाम को वर्षा के परिजनों को सूचना मिली कि वर्षा ने आत्महत्या कर ली है। वर्षा का भाई दुष्यंत और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री गौरव राजावत, शहर अध्यक्ष शैलू पंडित सीओ और इंस्पेक्टर के साथ वर्षा की ससुराल पहुंचे। यहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। फईम पक्ष के लोगों का आरोप है कि हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने फायरिंग के साथ पथराव किया है। वहीं दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इधर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि फईम पक्ष ने उन पर फायरिंग की है और पथराव किया है।

देर रात विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में भी वर्षा को न्याय दिलाने के लिए हंगामा हुआ।

पुलिस ने वर्षा के भाई दुष्यंत की तहरीर पर पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह ने बताया कि पति फईम, ससुर कय्यूम, देवर नईम की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

गौरव राजावत के पक्ष में रूई की मंडी में कुछ दुकानदारों ने शनिवार को अपनी दुकानें भी बंद की। पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी दुकानें खुलवा दी। एसएसपी ने भारी संख्या में पुलिस बल क्षेत्र में तैनात कर रखा है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कल रात से ही सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है।

Previous Post

पूर्व प्रधान प्रत्याशी चला रहा था सेक्स वर्धक दवाओं का कारोबार

Next Post

मंजनू पड़ा है किशोरी के पीछे, कई दिनों से कर रहा छेड़छाड़

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026

आगरा। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इस कहावत को आगरा पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार...

Next Post

मंजनू पड़ा है किशोरी के पीछे, कई दिनों से कर रहा छेड़छाड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गंदगी कर स्वच्छता अभियान को लगा रहे पलीता, जुर्माना

गंदगी कर स्वच्छता अभियान को लगा रहे पलीता, जुर्माना

January 23, 2025
आगरा कॉलेज प्राचार्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीजेएम ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

आगरा कॉलेज प्राचार्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीजेएम ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

September 27, 2024
आगरा में ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, एत्मादपुर में अर्धनग्न होकर जताया विरोध

आगरा में ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, एत्मादपुर में अर्धनग्न होकर जताया विरोध

June 29, 2026
स्मृति ईरानी ने आगरा में मांगे वोट, विपक्षियों पर साधा निशाना

स्मृति ईरानी ने आगरा में मांगे वोट, विपक्षियों पर साधा निशाना

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.