आगरा। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आक्रोशित बसपाइयों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
डॉ. भीमराव आम्बेडकर पर गृहमंत्री के बयान को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। आगरा में सपाई और कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था। मंगलवार को बसपाई सुबह 11:00 बजे जीआईसी पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच की। यहां पर बाबा साहब के जयकारे और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। गृह मंत्री माफी मांगो के नारे भी लगाए गए। ज्ञापन देने के बाद वह शांत हुए।










