• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

विश्वविद्यालय में 43 संविदाकर्मी किए गए स्थाई

January 6, 2022
in Education

आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार को कार्यपरिषद में 43 संविदा कर्मचारियों को स्थाई कर दिया गया है।  वह लंबे समय से स्थाई होने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को उनका इंतजार खत्म हो गया है। सभी कर्मचारियों के द्वारा कुलपति और कुलसचिव को धन्यवाद दिया जा रहा है।

वर्ष 2001 से पूर्व के कर्मचारियों को शासन ने स्थाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देश का पालन कराने के लिए विश्वविद्यालय में 2001 से पूर्व के कर्मचारियों द्वारा स्थाई करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। गुरुवार को विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक थी। बैठक में 43 कर्मचारियों को स्थाई करने की अनुमति दे दी गई है। इसके अलावा डीन रिसर्च की जिम्मेदारी प्रोफेसर विनीता सिंह, वहीं कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल का निदेशक प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को बनाया गया है। कार्यपरिषद की बैठक से पहले विद्या परिषद की बैठक हुई। इसमें कुछ अहम निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु गठित बीए, बीएससी, बीकॉम पाठ्यक्रमों के अध्यादेशों को अनुमोदन प्रदान किया गया। विद्या परिषद द्वारा 135 रोजगार परक पाठ्यक्रमों (वोकेशनल कोर्सेज) को अनुमोदन भी प्रदान किया गया। सीए की उपाधि को एमकॉम. (स्नातकोत्तर) उपाधि के समकक्ष मानने के निर्णय को अनुमोदन भी प्रदान किया गया। बैठक में समाज विज्ञान संस्थान में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग खोले जाने का निर्णय लिया गया था। संस्थान के पदों का समायोजन भी किया जाना था। प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव की आपत्ति यह थी कि विद्या परिषद के किसी निर्णय को विद्या परिषद की ही अगली बैठक में संपुष्ट किए बिना कार्यपरिषद की बैठक में नहीं रखा जाना चाहिए। कुलपति ने उनकी आपत्ति को सही बताया। बैठक में कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, वित्तअधिकारी एके सिंह, प्रोफेसर सुगम आनंद प्रोफेसर,  प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर अजय तनेजा, प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर, डॉ. रणवीर सिंह, प्रोफेसर दीप माला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।

Previous Post

हत्या और दरोगा को छत से फेंकने के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस ने पकड़ा

Next Post

देर रात कई दरोगाओं के हुए तबादले

Related Posts

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

May 18, 2026

आगरा। भीषण गर्मी और मौसम विभाग की हीट वेव चेतावनी को देखते हुए आगरा प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों...

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

May 16, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी को लेकर सीजेएम कोर्ट में दाखिल...

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post

देर रात कई दरोगाओं के हुए तबादले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने डॉक्टर के चोरी हुए जर्मन शेफर्ड को 14 घंटे में खोज निकाला

एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने डॉक्टर के चोरी हुए जर्मन शेफर्ड को 14 घंटे में खोज निकाला

December 1, 2023
सोमवार को मुख्यमंत्री रहेंगे शहर में, जरा निकलें संभलकर

सोमवार को मुख्यमंत्री रहेंगे शहर में, जरा निकलें संभलकर

November 27, 2022
डोमिनोज रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी में हुए धमाके

डोमिनोज रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी में हुए धमाके

September 29, 2023
प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कराई जाएं

प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कराई जाएं

August 31, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.