आगरा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 13 नए केस निकले हैं। 13 केस निकलने के बाद खलबली मची हुई है। इधर लोग मास्क और सैनिटाइजर का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। वह बढ़ते हुए केसों को गंभीरता से भी नहीं ले रहे हैं।
बुधवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1430 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 13 लोग संक्रमित मिले है। इससे पूर्व 18 जून को 13 मरीज मिले थे। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हो गई है।










