• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय के शिक्षक मेरे खिलाफ अप्रिय घटना करने के लिए कॉलेज वालों को उकसा रहे..

विश्वविद्यालय के शिक्षक मेरे खिलाफ अप्रिय घटना करने के लिए कॉलेज वालों को उकसा रहे..

सीसीटीवी कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रोफेसर वीके सारस्वत ने लिखा विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र

August 15, 2022
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर वीके सारस्वत की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कई कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया है। वहीं दूसरे कंट्रोल रूम प्रभारी और उड़नदस्ता प्रभारी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है? इस बात को लेकर प्रोफेसर वीके सारस्वत ने भी सवाल खड़े किए हैं। प्रोफेसर वीके सारस्वत ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर कहा है कि विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षक कॉलेज संचालकों को उकसा रहे हैं कि प्रोफेसर सारस्वत की रिपोर्ट की वजह से आपका कॉलेज केंद्र नहीं बना है।  आखिर उनकी ही गोपनीय रिपोर्ट को क्यों उजागर किया गया है?  दूसरे कंट्रोल रूम के प्रभारी और उड़नदस्ता प्रभारी की रिपोर्ट भी वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की उन्होंने मांग की है।

विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं के दौरान प्रोफेसर वीके सारस्वत को आगरा मंडल और प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह को अलीगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया था। उड़नदस्ते के प्रभारी प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा और प्रोफेसर संजय चौधरी थे।

प्रोफेसर वीके सारस्वत ने एक गोपनीय, रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को सौंपी थी, उसमें लिखा था कि कितने कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं चले हैं। कितनों ने आईडी और पासवर्ड दिए, लेकिन कैमरे नहीं चले। वहीं 69 कॉलेजों में तो कैमरे चले ही नहीं।  विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस रिपोर्ट को उजागर कर दिया है। कॉलेजों के नाम उजागर होने के बाद प्रोफेसर वीके सारस्वत तनाव में आ गए हैं। विशेष सूत्रों की मानें तो प्रोफेसर वीके सारस्वत ने कुलपति और कुलसचिव को अवगत कराया है कि कॉलेज संचालकों द्वारा उनको धमकी दी जा रही हैं। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक को भी उन्होंने एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पर्यवेक्षण को कंट्रोल रूम स्थापित किए गए थे। आगरा मंडल का मुझे और अलीगढ़ मंडल का प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया था। मेरे द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट को आधार बनाकर सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने को बनाई गई समिति से संबंधित कुछ आचार्यगण कॉलेज के लोगों को यह कहकर भड़का रहे हैं कि आपका महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र ना बनने का कारण प्रोफेसर वीके सारस्वत की रिपोर्ट है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके साथ अप्रिय घटना कराने के लिए भी कॉलेज संचालकों को शिक्षकों द्वारा उकसाया जा रहा है। प्रोफेसर वीके सारस्वत ने यह भी लिखा है कि उनकी रिपोर्ट में यह बात कही नहीं लिखी गई है कि परीक्षा केंद्रों को डिबार कर दिया जाए। रिपोर्ट में केवल यह कहा गया था कि ऐसे परीक्षा केंद्र जिन्होंने सीसीटीवी संबंधी डेटा सही माध्यम से उपलब्ध नहीं कराये,  उन पर ऐसी कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में जो महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जाएं वे विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत आदेशों का पालन करें। प्रोफेसर वीके सारस्वत से उनके द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

Previous Post

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

Next Post

ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से मची खलबली

Related Posts

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर...

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

Next Post
ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से मची खलबली

ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से मची खलबली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नकल में पकड़े गए एमबीबीएस छात्रों पर एफआईआर कराने को एनएसयूआई ने किया हंगामा

नकल में पकड़े गए एमबीबीएस छात्रों पर एफआईआर कराने को एनएसयूआई ने किया हंगामा

February 28, 2022
चाहर ने संसद में उठाई आवाज, नदियों में आगरा के हक का पानी छोड़ें

चाहर ने संसद में उठाई आवाज, नदियों में आगरा के हक का पानी छोड़ें

March 12, 2025
सस्ती ज्वेलरी दिलवाने और बेचने के नाम पर ठगी करने वाला ठग पकड़ा

सस्ती ज्वेलरी दिलवाने और बेचने के नाम पर ठगी करने वाला ठग पकड़ा

June 17, 2022
व्यापारी मर्डर केस: परिजन बोले हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, पुलिस ने छोड़ दिया

व्यापारी मर्डर केस: परिजन बोले हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, पुलिस ने छोड़ दिया

August 2, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.