• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलाधिपति ने किया विश्वविद्यालय का व्यापक  निरीक्षण, परीक्षा नियंत्रक से बोलीं बहुत बदनामी हो रही है, सुधारो!

कुलाधिपति ने किया विश्वविद्यालय का व्यापक निरीक्षण, परीक्षा नियंत्रक से बोलीं बहुत बदनामी हो रही है, सुधारो!

निरीक्षण के दौरान कुलाधिपति कहां क्या बोलीं इस खबर में जानें

September 25, 2022
in administration, Agra, Art, Education, News, Politics

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज यहां भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलाधिपति को कहीं टॉयलेट में से बदबू आई तो कहीं पानी फैलता हुआ दिखाई दिया। कुलाधिपति ने परीक्षा नियंत्रक से कहा विश्वविद्यालय की बहुत बदनामी हो रही है, यहां का माहौल सुधारो।

 सिविल लाइन्स स्थित संस्कृति भवन में   कुलाधिपति को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आर्ट गैलरी भी दिखाई। आर्ट गैलरी में कई तरीके के चित्र लगे हुए थे। काजू, बादाम, काशीफल, लहसुन, समोसा भी पत्थर के आकार में बनाकर रखे गए।  यह काफी आकर्षक लग रहे हैं। कुलाधिपति ने टूरिज्म के छात्रों  से भी बातचीत की। कुलाधिपति ने छात्रों से पूछा कि कौन कौन से कोर्स चलते हैं। कुलपति ने कुलाधिपति को बताया कि बिल्डिंग 2 साल से बंद पड़ी थी, उन्होंने टेकओवर कर चालू कराई है। 22 साल से ललित कला संस्थान के पास बिल्डिंग नहीं थी। टीचर्स नहीं थे, सभी उपलब्ध कराया गया है। कुलाधिपति की जाते समय बढ़ी हुई घास पर नजर पड़ी तो वह प्रोफेसर संजय चौधरी से नाराज होकर बोलीं लॉन अच्छे तरीके से सही कराइए। यह सही नहीं है। उल्लेखनीय है कि कुलाधिपति के आने से 10 मिनट पहले ही घास काटी जा रही थी।

 छलेसर कैंपस में उन्होंने फार्मेसी विभाग के शिक्षकों से पूछा आप की नियुक्ति किस तरह हुई है? कितनी ईमानदारी से हुई है? शिक्षकों से बातचीत करने के बाद उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अपना कार्य ईमानदारी से करें। विभाग को तेजी से आगे बढ़ाएं।

कुलाधिपति ने यह भी कहा कि परीक्षा विभाग छलेसर कैंपस में आ जाना चाहिए। फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. बृजेश तिवारी ने कुलाधिपति के सामने विभाग की प्रेजेंटेशन भी दी। कुलपति ने यहां उन्हें यह भी बताया कि चार्टों का डिजिटलाइजेशन हो रहा है।

पालीवाल पार्क परिसर में पहुंचकर श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने डा. भीमराव आम्बेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह लाइब्रेरी, केएमआई और प्रशासन विभाग का निरीक्षण करने पहुंचीं। लाइब्रेरी में जाने के दौरान उन्हें टंकी के नीचे पानी फैलता हुआ दिखाई दिया। इस बात को लेकर वह नाराज हुईं। जब वह लाइब्रेरी में निरीक्षण पर पहुचीं तो वहां टॉयलेट में से बदबू आ रही थी। इसके साथ ही छत भी टूटी पड़ी थी। दोनों बातों को लेकर उन्होंने हल्की सी नाराजगी व्यक्त की। प्रशासन विभाग में पहुंचकर उन्होंने सहायक कुलसचिव पवन कुमार से पूछा कि यहां किस प्रकार से काम होता है। इसके बाद वह कुलसचिव कार्यालय और फिर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचीं।

कुलाधिपति ने परीक्षा नियंत्रक से कहा यहां की बहुत बदनामी हो रही है यहां का माहौल सुधारो। इस पर प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा कि मैडम यह बीटेक किए हुए हैं। अभी इन्हें 4 महीने ही आए हुए हैं। कुलाधिपति ने यह भी कहा कि जो भी संविदा कर्मचारी काम नहीं कर रहा है उसे निकाल दो।

खंदारी परिसर में वह गृह विज्ञान संस्थान का निरीक्षण करने के लिए पहुचीं। यहां उन्होंने महिला अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया। महिला अध्ययन केंद्र का निरीक्षण करने के बाद वह लैब का निरीक्षण करने के लिए पहुचीं। कुलाधिपति ने निदेशक से कहा कि छात्राओं का हीमोग्लोबिन चेक कराया जाए। इसके बाद उन्हें आईईटी में जाना था लेकिन किसी ने उन्हें बताया नहीं। पता नहीं होने पर वह गेस्ट हाउस पहुंच गईं। गणित विभाग के प्रोफेसर संजीव कुमार ने उनसे कहा कि मैडम आपको आईईटी जाना है। इस पर उन्होंने मना कर दिया और कहा कि अब यहां बैठक करते हैं। कुलाधिपति आइक्यूएसी की बैठक ले रहीं हैं। बैठक के बाद भी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास पर जा सकती हैं।

संस्कृति भवन की आर्ट गैलरी में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल। साथ में हैं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, ओएसडी पंकज जानी, प्रोफेसर संजय चौधरी, प्रोफेसर संजीव शर्मा, प्रोफेसर लवकुश मिश्रा, प्रोफेसर बीडी शुक्ला। अंतिम सत्र में पालीवाल पार्क परिसर का निरीक्षण करते हुए कुलाधिपति। साथ में हैं कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, कुलसचिव विनोद कुमार सिंह, कर्मचारी नेता डॉ आनंद टाइटलर।

Previous Post

सालों पहले करोड़ों के भुगतान कर डाले, अब एसटीएफ आई तो शुरू हुए काम!

Next Post

बुंदू कटरा चौकी क्षेत्र में जाम लगने पर नाराज हुए एसएसपी

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
बुंदू कटरा चौकी क्षेत्र में जाम लगने पर नाराज हुए एसएसपी

बुंदू कटरा चौकी क्षेत्र में जाम लगने पर नाराज हुए एसएसपी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सड़क किनारे पड़े मिले दो शव, फैली सनसनी

सड़क किनारे पड़े मिले दो शव, फैली सनसनी

January 15, 2023
चौधरी लटूरी सिंह के मझले पुत्र पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप का कैंसर से निधन

चौधरी लटूरी सिंह के मझले पुत्र पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप का कैंसर से निधन

February 25, 2022
AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

December 18, 2025
खेरागढ़ में सर्राफा कारोबारी के यहां लाखों की चोरी

खेरागढ़ में सर्राफा कारोबारी के यहां लाखों की चोरी

March 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.