• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

कल सैफई मं होगा अंतिम संस्कार, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री पहुंचेंगे

October 10, 2022
in Agra, National, News, Politics

आगरा। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह 8.16 पर निधन हो गया है। वह 82 साल के थे।  पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। आज सुबह अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। कल सैफई में तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

 मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके निधन से देश में संघर्ष और समाजवाद के एक युग का अंत हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अंतिम संस्कार के समय में मौजूद रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे।  पहली बार वह पांच दिसंबर 1989 से 24 जून 1991 तक, दूसरी बार पांच दिसंबर 1993 से 3 जून 1995 तक और तीसरी बार 29 अगस्त 2003 से 13 मई 2007 तक मुख्यमंत्री रहे।

पहली बार 1967 में विधायक बने। फिर 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 में विधायक बने। फिर उपचुनाव में 2004 से 2007 तक विधायक रहे। लोकसभा सदस्य के रूप में 1996 में मैनपुरी, 1998 में संभल, 1999 में संभल से रहे। 2004 में मैनपुरी से चुने गए, लेकिन इस्तीफा दे दिया। फिर 2009 में मैनपुरी, 2014 में आजमगढ़ और 2019 में मैनपुरी से सांसद चुने गए। राजनीति में उनकी बसपा सुप्रीमो मायावती से लंबी दुश्मनी रही। गेस्ट हाउस कांड के बाद यह दुश्मनी पनपी। 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने बसपा के साथ गठबंधन कर यह दुश्मनी खत्म कराई। वहीं लोकल क्षेत्र में बात करें तो पूर्व राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह यादव से भी उनका मनमुटाव रहा, लेकिन बाद में उन्होंने एक बार फिर से उनके सामने अपनी दोस्ती का हाथ बढ़ाया। पूर्व की तरह दोबारा उनमें गहरी दोस्ती हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अभिनेता राज बब्बर, नेता लालू प्रसाद यादव  ने भी मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

आगरा में भी उनकी कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों से नज़दीकियां रहीं। पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन, पूर्व शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर से उनकी नजदीकी रही। 

Previous Post

खंदौली में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

Next Post

कॉपी बदलने के मामले में पुलिस ने चार लोग और पकड़े

Related Posts

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

Next Post
कॉपी बदलने के मामले में पुलिस ने चार लोग और पकड़े

कॉपी बदलने के मामले में पुलिस ने चार लोग और पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राजनाथ बोले-23 साल की उम्र में ढाई-महीने तन्हाई में रहा

राजनाथ बोले-23 साल की उम्र में ढाई-महीने तन्हाई में रहा

June 25, 2023
कंटेनर दो किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया

कंटेनर दो किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया

August 31, 2023
पुलिस ने किया साढ़े तीन लाख की लूट का खुलासा

पुलिस ने किया साढ़े तीन लाख की लूट का खुलासा

October 6, 2022
मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के दस लोग दब गए, चार की मौत

मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के दस लोग दब गए, चार की मौत

June 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.