• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलपति विनय पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

कुलपति विनय पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में डिजिटेक कंपनी के मालिक डेविड ने कराया है मुकदमा दर्ज, कमीशन लेने का आरोप

October 30, 2022
in Agra, Corruption, Crime, Education, National, News

आगरा। छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगने पर कुलपति कानपुर विश्वविद्यालय से लापता भी हो गए हैं। 

डिजिटेक कंपनी के प्रबंध निदेशक डेविड की ओर से इंदिरा नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुये आरोप लगाया गया है कि उनकी एजेंसी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में 2015 से प्री और पोस्ट परीक्षा का कार्य कर रही है। वर्ष 2019-20 तक आगरा विश्वविद्यालय के परीक्षा से संबंधित अनुबंध के तहत उनकी एजेंसी कार्य कर रही थी। वर्ष 2020- 21 में यूपीएलसी के माध्यम से उन्हें प्री और पोस्ट परीक्षा से संबंधित कार्य मिला। कंपनी का भुगतान विश्वविद्यालय में लंबित था। आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने उनसे कहा मैं भुगतान तो कर दूंगा लेकिन मुझे 15 प्रतिशत कमीशन चाहिए। इसके अलावा यह भी कहा कि तुम जानते नहीं हो मैं कुलपति बनवाता हूं। आठ विश्वविद्यालयों में मेरे द्वारा कुलपति बनवाए गए हैं। मुझे ऊपर तक पैसा देना पड़ता है। परेशान होकर डेविड 15 प्रतिशत कमीशन देने के लिए तैयार हो गए। डेविड ने यह भी आरोप लगाया है कि कुलपति ने कहा कि एक्सएल आईसीटी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा को कमीशन के पैसे पहुंचा देना। साथ ही यह भी कहा कि अगर तुमने पैसे नहीं दिए तो तुम्हें जान से मरवा दूंगा। प्रबंध निदेशक डेविड ने अजय मिश्रा को 30 लाख रुपये दे दिए। अजय मिश्रा ने कहा कि तीन लाख रुपए कमीशन कम है। तीन लाख कम क्यों लेकर आए हो। अजय मिश्रा ने भी डेविड को पैसे कम देने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन डेविड ने तीन लाख अजय मिश्रा को जाकर दे दिए। अजय मिश्रा ने 63 लाख रुपए एक खाते में भी ट्रांसफर कराए। इसके अलावा और भी नगद लाखों रुपया अजय मिश्रा को अलग से दिया। आरोप है कि कुल मिलाकर एक करोड़ 41 लाख रुपए कमीशन के रूप में लिए। कुलपति और अजय मिश्रा के खिलाफ इंदिरा नगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अजय मिश्रा के पास से 10 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। वहीं कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक लापता हो गए हैं।  

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति रहने के दौरान विश्वविद्यालय में काफी अनियमिततायें बरते जाने की चरचा है। एसटीएफ सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Previous Post

ताजगंज के एक होटल में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं

Next Post

कुलपति पाठक के कार्यकाल को जानने के लिए एसटीएफ पहुंची विश्वविद्यालय

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
कुलपति पाठक के कार्यकाल को जानने के लिए एसटीएफ पहुंची विश्वविद्यालय

कुलपति पाठक के कार्यकाल को जानने के लिए एसटीएफ पहुंची विश्वविद्यालय

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एटा-बरहन-टूंडला रेलवे ट्रैक पर वृद्धा की सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

एटा-बरहन-टूंडला रेलवे ट्रैक पर वृद्धा की सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

March 31, 2022
सियार ने मासूम बच्चे पर बोला हमला, काटकर किया घायल

सियार ने मासूम बच्चे पर बोला हमला, काटकर किया घायल

November 15, 2023
कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026
छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.