• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चौकी प्रभारी से पुलिस कमिश्नर बोले तुम्हारी चौकी यहीं खुलवा दूं..

चौकी प्रभारी से पुलिस कमिश्नर बोले तुम्हारी चौकी यहीं खुलवा दूं..

बिचपुरी चौकी के पांच पीड़ित हुए उनके सामने पेश, सदर थाने के सामने से भी पीड़ित ने रोते हुए किया फोन

December 14, 2022
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। पुलिस आयुक्त के द्वारा बुधवार को एक चौकी प्रभारी को तलब किया गया। वह जैसे ही उनके सामने पेश हुआ। पुलिस आयुक्त बोले तुम्हारी चौकी यहीं खुलवा दूं। सबसे ज्यादा पीड़ित तुम्हारे यहां के आ रहे हैं।  चौकी प्रभारी बोला साहब अभी नया हूं। पुलिस आयुक्त ने पूछा कितने महीने हो गए। इस पर उसने जवाब दिया कि 15 महीने। पुलिस आयुक्त बोले 15 महीने में नए माने जाओगे या पुराने। आज के बाद अगर तुम गंभीर नहीं हुए तो कार्रवाई करूंगा।

बुधवार सुबह दस बजे पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ऑफिस में बैठ गए। एक के बाद एक फरियादी उनके सामने पेश होने लगे। 12 बजे तक उनके सामने बिचपुरी के पांच पीड़ित पेश हुए। हर किसी की एक ही शिकायत थी कि चौकी पर कोई सुनवाई नहीं होती। इस पर पुलिस आयुक्त का माथा ठनक गया। पुलिस आयुक्त ने पीआरओ से चौकी प्रभारी अमित कुमार को बुलाने के लिए कहा। चौकी प्रभारी जैसे ही उनके सामने आए और बताया कि मैं बिचपुरी चौकी प्रभारी हूं। इसके बाद उन्होंने उसकी डांट लगाई और जितने भी पीड़ित आए थे। सभी उनके सामने खड़े कर दिए। चौकी प्रभारी से उन्होंने कहा कि सभी की सुनवाई करो। इसके अलावा उन्होंने एक पीड़ित को सदर थाने में भेजा था। पीड़ित से कहा था कि अगर थाना पुलिस सुनवाई नहीं करें तो मुझे वहीं से फोन करना। पीड़ित की थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की उसे दुत्कार कर भगा दिया। पीड़ित ने थाने के बाहर खड़े होकर पुलिस आयुक्त को फोन कर कहा कि साहब आपके कहने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर नीरज शर्मा को फोन कर कहा कि पीड़ित थाने के बाहर खड़ा हुआ है, उसकी जल्दी सुनवाई करो। पुलिस आयुक्त द्वारा एक-एक पीड़ित के लिए फोन किए जाने पर थाना प्रभारियों के बीच में भी खलबली मच गई है। उनका आपस में कहना है कि उन्हें पीड़ितों को हर हाल में थाने में ही संतुष्ट करना पड़ेगा। अगर साहब के सामने पीड़ित चला गया तो पता नहीं कब क्या कार्रवाई हो जाए।

Previous Post

बाइक से शामली से पहले कानपुर गए लूट करने, फिर आगरा में आए

Next Post

युवती का जीना दुश्वार करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी पकड़े

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
युवती का जीना दुश्वार करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी पकड़े

युवती का जीना दुश्वार करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

February 9, 2026
आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

March 30, 2026
एसीपी के लिए मुर्गा और शराब की बोतल की बात कहने वाले इंस्पेक्टर पिढ़ौरा निलंबित

एसीपी के लिए मुर्गा और शराब की बोतल की बात कहने वाले इंस्पेक्टर पिढ़ौरा निलंबित

September 16, 2023
अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे दिन चला बवाल, एडीजी की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे दिन चला बवाल, एडीजी की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

June 17, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.