• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
G-20: पहले दिन नारी चेतना व सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

G-20: पहले दिन नारी चेतना व सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं कहा कि भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना हमारे लिए ऐतिहासिक पल

February 11, 2023
in Agra, Cultural, Development, National, World

आगरा। ताजनगरी में जी-20 सम्मेलन में पहले दिन नारी चेतना व सशक्तिकरण पर चार सत्रों में मंथन हुआ। शुभारंभ सुबह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना, हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। बदलते भारत की ये नई तस्वीर है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मेलन में महिलाओं द्वारा लगाई गई विभिन्न उत्पाद प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली।शाम को सदस्य आगरा किला में घूमने के लिए गए। यहां ढोल नगाड़े और शहनाई बजाकर उनका स्वागत किया गया। वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करतीं एंकर।

शनिवार को होटल ताज कन्वेंशन में योग के साथ जी-20 समिट की शुरुआत हुई। सम्मेलन में अर्थव्यवस्था, नेतृत्व और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए जी-20 एम्पावर समूह की बैठक हुई। सम्मेलन में मुख्य रूप से महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने लायक बनाना, डिजिटल स्किल और फ्यूचर स्किल को बढ़ावा देना, महिला उद्यमिता और कार्यक्षेत्र में ज्यादा महिलाएं शामिल हों, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की वजह से बदलाव को प्राथमिकता आदि विषयों पर मंथन हुआ। प्रथम सत्र के प्रारंभ में जी-20 शेरपा नियुक्त हुए अमिताभ कांत ने विशेष भाषण दिया। इसके बाद सम्मेलन में चेयरमेन जी-20 इम्पावर 2023 डॉ. संगीता रेड्डी, संयुक्त राष्ट्र संघ की विमेंस डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल ने जेंडर इक्विलिटी पर और को-फाउंडर एंड चेयरपर्सन सस्टेनेबिलिटी वैशाली सिन्हा ने भी अपने विचार रखे। शाम को केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार वार्ता भी की।

अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।

इसमें उन्होंने कहा कि समिट में एबीपी, आईएलओ, आईएमएस, इंटरनेशनल सोलर अलाउंस, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन, ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड के प्रतिनिधि शामिल हुए। सात अंतरराष्ट्रीय एजेंसीज ने सहभागिता सुनिश्चित की। इसके साथ ही 13 देशों से 145 से ज्यादा प्रतिनिधि की हिस्सेदारी रही। यह भारत के लिए गर्व का विषय है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत की ओर से तीन प्रमुख बिंदुओं पर वार्ताएं होने वाली हैं। पहला शिक्षा में विशेष stem यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, और मैथमेटिक्स है। दूसरा हमारे ग्रासरूट्स में महिला नेतृत्व की भूमिका ना सिर्फ सामाजिक परिवर्तन बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण का मुख्य बिंदु है। तीसरी चर्चा जो विश्व भर में ले जाना चाहते हैं, वह महिला उद्यमी हैं। कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में मौजूद विदेशी मेहमान।

शाम को आगरा किले में हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देखकर सभी सदस्य गदगद हो गए। मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं।

आगरा किला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान का दृश्य।
Previous Post

जगदीशपुरा में मजदूर की हत्या से फैली सनसनी

Next Post

चाट चौपाटी में चखें चाट का स्वाद: प्रो. बघेल

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
चाट चौपाटी में चखें चाट का स्वाद: प्रो. बघेल

चाट चौपाटी में चखें चाट का स्वाद: प्रो. बघेल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026
ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा को सड़क पर गिराकर  दुष्कर्म का प्रयास

ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा को सड़क पर गिराकर दुष्कर्म का प्रयास

April 8, 2022
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

June 7, 2025
सीआईएससीई रिजल्ट: 12 वीं में हर्ष व स्मृति और 10 वीं में गौरांश और ईशान टॉपर

सीआईएससीई रिजल्ट: 12 वीं में हर्ष व स्मृति और 10 वीं में गौरांश और ईशान टॉपर

May 6, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.