• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा विधायक ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता पर लगाए भ्रष्ट होने के गंभीर आरोप

भाजपा विधायक ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता पर लगाए भ्रष्ट होने के गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर विजिलेंस जांच की मांग, नगर निगम में मच गई खलबली

March 13, 2023
in administration, Agra, Corruption, Politics

आगरा। भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट  नोडल अधिकारी आरके सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने अधिशासी अभियंता पर बेनामी संपत्ति की विजिलेंस जांच कराने की मांग की है।

छावनी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डा. जीएस धर्मेश ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।  पत्र में विधायक ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता पर जन समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इसमें कहा है जी-20 के कार्यों में नगर निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया और बेनामी संपत्ति अर्जित की है । यह अभियंता रिश्वतखोर और कमीशनखोर है। बिना टेंडर के अपने चहेते ठेकेदारों से बड़ा कमीशन लेकर कार्य कराए हैं।

आरोपों में कहा है कि ताजगंज क्षेत्र में स्मार्ट सिटी में हर घर नल पहुंचाने के लिए जो पाइप लाइन बिछाई है, उससे घरों में जल संयोजन नहीं किया गया है। मीटर के नाम पर चाइना के सस्ते मीटर लगाए गए। इनकी कीमत 800 से 1000 रुपये तक की है। इनमें से कुछ मीटर लगते ही खराब हो गए। कई बार कहे जाने के बाद भी स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता बहुत निम्न स्तर की रही है। नाली खड़ंजा निर्माण कार्य के नाम पर खानापूर्ति की गई है। उच्च स्तर पर कमीशनखोरी और रिश्वतखोरी से अधिशासी अभियंता ने गाजियाबाद, लखनऊ और पटना में बेनामी संपत्ति अर्जित की है। पटना में अपने भाई के नाम पर बड़े मॉल का निर्माण भी कराया है। अधिशासी अभियंता आरके सिंह हाल में ही ट्रेन से लगभग 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत की धनराशि लेकर पटना गए थे और हवाई जहाज से वापस आए। यह क्रम लगातार चल रहा है।

नगर निगम और जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन से पहले कराए गए विकास कार्यों में उच्च धनराशि के टेंडर वाले व्यक्ति को टेंडर देकर निर्माण कार्य कराए हैं, जबकि कम बोली वाले को टेंडर मिलना चाहिए था। अभियंता द्वारा पार्षदों की शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिससे कई बार विवाद हुआ। 143 करोड़ की लागत से ताजमहल क्षेत्र की जनता के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। क्षेत्रीय लोगों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। विधायक द्वारा शिकायत किए जाने के बाद नगर निगम में खलबली मच गई है। 

Previous Post

नामी गजक व्यापारी को मिला पुत्र को जान से मारने की धमकी भरा पत्र

Next Post

सदर में साले ने की जीजा की गोली मारकर हत्या

Related Posts

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

Next Post
सदर में साले ने की जीजा की गोली मारकर हत्या

सदर में साले ने की जीजा की गोली मारकर हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सात महीने बाद अहमदाबाद-आगरा के बीच फ्लाइट हुई शुरू

सात महीने बाद अहमदाबाद-आगरा के बीच फ्लाइट हुई शुरू

June 2, 2022
आगरा में टूरिज्म को नई दिशा देगा हॉट एयर बैलून

आगरा में टूरिज्म को नई दिशा देगा हॉट एयर बैलून

February 24, 2024
पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

June 25, 2026
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही आई सामने, एयरफ़ोर्स स्टेशन पर उनके स्वागत को तीन लोग बिना अनुमति घुसे

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही आई सामने, एयरफ़ोर्स स्टेशन पर उनके स्वागत को तीन लोग बिना अनुमति घुसे

June 2, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.