• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में खिलेगा सिर्फ कमल: योगेंद्र उपाध्याय

निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में खिलेगा सिर्फ कमल: योगेंद्र उपाध्याय

सेंट एल्विन कान्वेंट स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे उच्च शिक्षा मंत्री

April 3, 2023
in Agra, Development, Education, Politics, School Diary

आगरा। निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सिर्फ कमल ही खिलेगा। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एक स्कूल का उद्घाटन करने के दौरान कही।

उच्च शिक्षा मंत्री ट्रांस यमुना कॉलोनी में सेंट एल्विन कान्वेंट स्कूल का उद्घाटन करने के लिए आए थे। स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं की मंत्री प्रशंसा करते हुए नजर आए। स्कूल चेयरमैन हरेंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि यह स्कूल आईसीएसई बोर्ड है। बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक भी बाहर से बुलाए गए हैं। यहां भारतीय भाषा और संस्कृति पर विशेष जोर दिया जाएगा। क्लासेस भी स्मार्ट हैं। शिक्षा, खेलकूद सहित हर क्षेत्र में स्कूल का माहौल बेहतर देख मंत्री ने चेयरमैन की पीठ थपथपाई।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का सम्मान करते हुए चेयरमैन हरेंद्र सिंह।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच एयरपोर्ट बनाने का काम प्रदेश और केंद्र की  डबल इंजन की सरकार कर रही है। बिजली कृषि और तकनीकी से किसानों को जोड़ने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। प्रदेश में चार विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस की रैंकिंग मिली। प्रदेश में खेलने के लिए ग्रामीण इलाकों में 82 स्टेडियमों का निर्माण भी सरकार लगातार करा रही है। शिक्षा को लेकर भी यूपी सरकार लगातार बड़े कदम उठाते हुए प्रदेश में विश्वविद्यालय के साथ निजी स्कूलों का एक पूरा जाल बिछाने का काम सरकार कर रही है। प्रदेश में नई स्टार्टअप नीति आईटी नीति डाटा सेंटरों को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर लगाए जा रहे हैं। जिससे बेंगलुरु के बाद में उत्तर प्रदेश नए आईटी सेंटर का हब बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेशवासियों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंच रहा है। प्रदेश में पहले योजनाओं के नाम पर यूपी पिछड़ा माना जाता था और नीचे से गिना जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की कई योजनाएं देश में प्रथम स्थान पर है। स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर चेयरमैन हरेंद्र सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अंजुला सिंह माहौर, एमएलसी विजय शिवहरे, डॉ. धर्मपाल सिंह, एडीए सदस्य नागेंद्र दुबे, ब्लाक प्रमुख आशीष शर्मा, भाजपा नेता अजय जयसवाल, आरपी सिंह जादौन, मुनेंद्र जादौन, मनू ठाकुर, सौरभ प्रताप सिंह, नीलेश बघेल, उमेश शर्मा, सनी, धीरज पचौरी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

जैतपुर थाना पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

Next Post

विश्वविद्यालय में आरी से हरे पेड़ काटे जा रहे, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Related Posts

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

August 12, 2026

आगरा।  आगरा साइबर ठगों के निशाने पर है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की विशेष आवश्यकता है।  बीते 19 महीनों...

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

August 11, 2026

आगरा। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया, लेकिन ट्रांस यमुना पुलिस की सतर्कता के...

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

August 10, 2026

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल...

Next Post
विश्वविद्यालय में आरी से हरे पेड़ काटे जा रहे, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

विश्वविद्यालय में आरी से हरे पेड़ काटे जा रहे, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नाले में गिरे दो बच्चों को राहगीरों ने बचाया

नाले में गिरे दो बच्चों को राहगीरों ने बचाया

May 15, 2023
करीब 60 लोगों के साथ रुपए दोगुना करने का झांसा देने वाला गैंग एसटीएफ ने दबोचा

करीब 60 लोगों के साथ रुपए दोगुना करने का झांसा देने वाला गैंग एसटीएफ ने दबोचा

January 9, 2025
सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाये जाने पर दो एसएफआई को नोटिस

नगर आयुक्त ने 15 बकायेदारों के खाते सीज कराये

November 29, 2024
नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो करोड़ की ठगी करने वाला गैंग एसटीएफ ने पकड़ा

नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो करोड़ की ठगी करने वाला गैंग एसटीएफ ने पकड़ा

February 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी
  • ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार
  • एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला
  • पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.