• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर सूचना आयुक्त ने लगाया 1.50 लाख का दण्ड

दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर सूचना आयुक्त ने लगाया 1.50 लाख का दण्ड

May 17, 2023
in administration, Agra

आगरा। बुधवार को राज्य सूचना आयुक्त ने दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर 1.50 लाख का जुर्माना लगाया है

 सुनवाई के तीसरे दिन राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती द्वारा आगरा व अलीगढ़ मंडल से संबंधित द्वितीय अपीलों व शिकायतों की विकेन्द्रीकरण सुनवाई मण्डलायुक्त सभागार में की गई। सूचना आयुक्त ने बताया कि आज कुल 197 अपीलों, शिकायतों को सुनकर 80 प्रतिशत मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनपद अलीगढ़ के चंडौस निवासी चौधरी बलराम द्वारा खण्ड विकास अधिकारी चंडौस से विभिन्न बिन्दुओं पर सूचना अधिकार के तहत एक दर्जन से अधिक आवेदन किये गये, लेकिन किसी में भी सूचना प्रदान नहीं की गई। सूचना आयुक्त ने सभी सूचनायें मौके पर ही प्रदान करा सभी आवेदनों का निस्तारण किया।
जनपद मैनपुरी की नगर पंचायत कुसमरा के अधिशासी अधिकारी रंजन द्वारा तीन अलग-अलग सूचना आवेदनों पर सूचना उपलब्ध न कराने पर कुल 75 हजार तथा मैनपुरी की ही नगर पंचायत ज्योति खड़िया के अधिशासी अधिकारी श्री दुर्गेश कुमार पर तीन अलग-अलग सूचना आवेदनों पर भी सूचना उपलब्ध न कराने पर कुल 75 हजार का दण्ड मौके पर ही लगाया गया। इससे पूर्व इन्हें स्पष्टीकरण देने हेतु सूचना आयुक्त द्वारा एक मौका दिया गया था, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
सूचना आयुक्त महोदय ने अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1, मथुरा कार्यालय के क्लर्क द्वारा लाल स्याही से हस्ताक्षर कर सूचना देने पर 24 घण्टे में कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, उक्त प्रकरण में कोई स्पष्टीकरण न मिलने पर उक्त लिपिक के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया, जिस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कार्यालय, एटा में कार्यालय लिपिक द्वारा सूचना न देने पर 24 घण्टे में सूचना देकर सूचना आयुक्त को कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद हाथरस के तहसीलदार द्वारा सूचना अधिनियम 2005 का गलत सन्दर्भ देकर सूचना प्रदान नहीं करने पर सूचना आयुक्त द्वारा पत्र लिखकर उन्हें जन सूचना अधिकारी के पद से हटाये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। आज सुनवाई में जिला विद्यालय निरीक्षक, हाथरस तथा सम्बन्धित विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को आयोग द्वारा तलब किया गया, सुनवाई में उपस्थित न होने पर उनके विरूद्ध शमन जारी किया गया। इस अवसर पर पेशकार अनिल त्रिखा, निजी सचिव अंकीश पांडेय, ऋषभ सिंह सहित विभिन्न विभागों के जन सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

बरहन में चलती हुई इको गाड़ी में लगी आग, बाहर निकलकर भागे लोग

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

Related Posts

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

September 23, 2026

आगरा।  नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बुधवार को राजा मंडी में आज एक बड़ा हादसा...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

Next Post
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में नाबालिग के साथ भाइयों ने किया गैंगरेप

सिकंदरा में नाबालिग के साथ भाइयों ने किया गैंगरेप

February 25, 2025
किताबें नहीं बांटने पर बीईओ सैंया हुआ निलंबित

किताबें नहीं बांटने पर बीईओ सैंया हुआ निलंबित

July 16, 2025
महिला को छत से फेंकने के मामले में चार पुलिसकर्मी हुए निलंबित

महिला को छत से फेंकने के मामले में चार पुलिसकर्मी हुए निलंबित

July 21, 2025
शिक्षकों का संघर्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, संघ ने सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दाखिल की

शिक्षकों का संघर्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, संघ ने सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दाखिल की

September 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे
  • शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद
  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.