• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

जनता के पैसे को लूटा है सपा ने बोले मुख्यमंत्री

December 25, 2021
in Politics

डीएलए, आगरा।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बटेश्वर में पहुंचे

जनसभा में मौजूद भीड़।

। यहां उन्होंने ब्रह्मलाल मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर धाम में 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह योजनाएं करीब 230 करोड़ रुपए की हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को लेकर उन्होंने कहा कि  अटल जी छह दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे, उनका व्यक्तित्व भी ऐसा था कि विपक्षी कभी भी उनको लेकर कुछ नहीं बोल सके। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन लोगों को सत्ता मिली उन्होंने सारे नियमों को तोड़ कर रख दिया। स्थिति यह है कि 5 साल सत्ता से दूर रहने पर भी उनके यहां जब इनकम टैक्स की रेड होती है तो 200 से ढाई सौ करोड़ केस मिल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह इन लोगों ने लूटपाट मचाई होगी। जनता के पैसे को लूटा होगा। यह रुपए किसी खेत और खलिहान से नहीं आए हैं। यह जनता की कमाई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज भाजपा सरकार जनता को मुफ्त राशन दे रही है। पुरानी सरकार में संस्कृत विद्यालय के रुपए कब्रिस्तान में लगते थे। संस्कृत के शिक्षकों की जगह उर्दू के अनुवादक रखे जाते थे। इधर जनसभा स्थल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सांड उसमें घुस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को वहां से भगाया। जनसभा में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी तादाद में भीड़ आई। एक महिला मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए मंच के नजदीक तक पहुंच रही थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रसपा  के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली को नजरबंद कर दिया गया। कुछ सपा नेता छुपते छुपाते कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गए। पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान मंच पर राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, चौधरी उदयभान सिंह, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

एत्माद्दौला में देर रात हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़

Next Post

लोहामंडी में आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ में मारपीट, एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post

लोहामंडी में आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ में मारपीट, एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शपथ के दूसरे दिन जगदीशपुरा में पकड़ी गई जुए की महफिल

शपथ के दूसरे दिन जगदीशपुरा में पकड़ी गई जुए की महफिल

February 5, 2024
भोले बाबा डेयरी के मालिक की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, चार पकड़े

भोले बाबा डेयरी के मालिक की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, चार पकड़े

January 29, 2025
ताजगंज में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका के साथ दुष्कर्म

ताजगंज में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका के साथ दुष्कर्म

August 28, 2024
सोयाबीन ऑयल की जगह कैंटर में निकली लाखों की शराब

सोयाबीन ऑयल की जगह कैंटर में निकली लाखों की शराब

May 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.