• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सहारनपुर से आने के बाद बालिका को सीने से लगा कर रोए परिजन, पुलिस का बोला धन्यवाद

सहारनपुर से आने के बाद बालिका को सीने से लगा कर रोए परिजन, पुलिस का बोला धन्यवाद

शाहगंज थाना पुलिस ने बालिका को खोजने के लिए कई कैमरे और 100 घर खंगाले थे

July 16, 2023
in Agra, Good Work, News, Police

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र से गुरुवार शाम को गायब हुई बालिका बेशक सहारनपुर में मिली लेकिन आगरा पुलिस ने उसे खोजने के लिए दिन रात एक कर दिए थे। इसके लिए परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया है। इधर बालिका जैसे ही घर पर आई उसके परिजन उसे देख कर उससे लिपट गए और रोने लगे। बालिका को पुलिस ने भी चॉकलेट खिलाई।

बता दें कि सराय ख्वाजा क्षेत्र में रहने वाली छवि चौथी कक्षा की छात्रा है।  वह गुरुवार शाम 7:30 बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। जब काफी देर तक घर में नहीं आई तो माता-पिता को चिंता हुई। जब वे उसे खोजने के लिए बाहर निकले तो वह कहीं भी दिखाई नहीं दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह भी मौके पर पहुंच गई। पास में ही विशेष संप्रदाय के कई लोगों के घर बने हुए हैं। पुलिस को अपहरण का संदेह होने लगा। डीसीपी सिटी सूरज राय ने छवि के गायब होने की घटना को गंभीरता से लिया और कई थानों से पुलिसकर्मी तलाशी के लिए शाहगंज में भेजे। एसीपी के नेतृत्व में पूरी रात पुलिस एक एक घर में बालिका को खोजती रही। डॉग स्क्वायड को भी बालिका के कपड़े और सैंडल सुंघाकर उसे एक एक घर में भेजा गया।

डॉग स्क्वायड को छवि के सेंडल सुंघाते हुए पुलिसकर्मी।

घर के अंदर फ्रिज और बक्से तक खुलवा कर पुलिस ने देखे। शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि बालिका सहारनपुर में मिली है। यह सुनने के बाद पुलिस को तसल्ली मिली। वहां से चाइल्ड केयर से पुलिस छवि को ले आई है। रविवार को छवि और उसके परिजन शाहगंज थाने पहुंचे। परिजनों ने डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी दीक्षा सिंह, इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह सहित उन सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया जिन्होंने उसे खोजने के लिए दिन रात एक कर दिए थे।

Previous Post

परिक्रमा में सभी उम्र के शिव भक्त हो रहे शामिल, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

Next Post

रकाबगंज में कपड़े के गोदाम में लगी आग

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
रकाबगंज में कपड़े के गोदाम में लगी आग

रकाबगंज में कपड़े के गोदाम में लगी आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जी शस्त्र लाइसेंस की शिकायत पर मिली हत्या की धमकी, एसटीएफ के पत्र पर नहीं लिखा मुकदमा

फर्जी शस्त्र लाइसेंस की शिकायत पर मिली हत्या की धमकी, एसटीएफ के पत्र पर नहीं लिखा मुकदमा

May 27, 2025
नगर निगम में भ्रष्टाचार, 11 पैसे कम करके दिया 8 करोड़ का टेंडर

नगर निगम में भ्रष्टाचार, 11 पैसे कम करके दिया 8 करोड़ का टेंडर

April 26, 2025
पुलिस कमिश्नर ने सात पुलिसकर्मी किए निलंबित

पुलिस कमिश्नर ने सात पुलिसकर्मी किए निलंबित

June 23, 2023
कुख्यात अपराधी पवन उर्फ कल्लू एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर

कुख्यात अपराधी पवन उर्फ कल्लू एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर

February 27, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.