• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बीएएमएस छात्रों की आज से शुरू होने वाली परीक्षाएं अंतिम समय पर स्थगित, कुलपति ऑफिस पर हंगामा

बीएएमएस छात्रों की आज से शुरू होने वाली परीक्षाएं अंतिम समय पर स्थगित, कुलपति ऑफिस पर हंगामा

छात्रों ने पालीवाल पार्क पर लगाया जाम

August 5, 2023
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के द्वारा आज से बीएएमएस कोर्स के छात्रों की परीक्षाएं कराई जा रही थी। सुबह जब छात्र विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र आईईटी परिसर में परीक्षा देने के लिए पहुंचे तो बताया गया कि परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों को हंगामा करता देख भारी संख्या में पुलिस बल भी कुलपति ऑफिस पर पहुंच गया। यहां से छात्र पालीवाल पार्क चौकी पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें हटा दिया।

बता दें कि बीएएमएस कोर्स के छात्र लंबे समय से परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पांच अगस्त से परीक्षाएं कराने के लिए स्कीम जारी की गई थी। आगरा में परीक्षा केंद्र आईईटी बनाया गया है। परीक्षा देने के लिए रात में छात्र लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, इलाहाबाद से आगरा होटलों में पहुंचे। सुबह जब वे पेपर देने के लिए पहुंचे तो वहां उन्हें बताया गया कि आपका पेपर नहीं होंगे। छात्रों ने कहा कि स्कीम में तो आज ही पेपर था। इसके बाद शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह सुनकर छात्र आक्रोशित हो गए। वह खंदारी से सीधे विवि पहुंच गए। यहां गेट तोड़ दिया। छात्रों को बड़ी संख्या में आता देखकर परीक्षा नियंत्रक ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। छात्रों के द्वारा अचानक परीक्षा स्थगित किये जाने को लेकर जमकर हंगामा किया गया।

हंगामा कर रहे छात्रों को समझाती हुई पुलिस।

छात्रों को हंगामा करता देखकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। छात्रों ने पालीवाल पार्क चौकी के सामने भी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में न तो समय पर परीक्षाएं कराई जाती हैं और न ही रिजल्ट दिया जाता है। परीक्षाएं कराने के लिए स्कीम जारी की गई थी। जब तैयारी नहीं थी तो स्कीम जारी क्यों की? परीक्षा नियंत्रक को लेकर भी वे आक्रोशित थे। छात्रों का कहना था कि उनके रिजल्ट में अभी तक त्रुटि सही नहीं हुई है। परीक्षा नियंत्रक अपनी कुर्सी पर नहीं बैठते हैं। आखिर वह किससे शिकायत करें। आज भी जब छात्र हंगामा कर रहे हैं तो उन्हें इस बात का जवाब देने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है कि परीक्षाएं क्यों निरस्त की गई हैं।

ईडी ने देर रात जब्त की 300 कॉपियां

लखनऊ/आगरा। ईडी ने देर रात विश्वविद्यालय में 300 कॉपियों को जब्त किया है। इन कॉपियों में हेरफेर होने की संभावनाएं हैं। यह कॉपियां मेडिकल परीक्षा की बताई जा रही हैं। बता दें कि ईडी के द्वारा एजेंसी के मालिक डेविड, छात्र नेता राहुल पाराशर और टेंपो चालक देवेंद को भी जेल भेजा गया है। आने वाले दिनों में कई और लोगों पर शिकंजा कस सकता है। ईडी गहनता से पूरे खेल की जांच कर रही है।

Previous Post

जगदीशपुरा से गायब हुई किशोरी को चंद घंटे में पुलिस ने किया बरामद

Next Post

सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल के कारावास और 50 हजार के जुर्माने की सजा

Related Posts

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

September 29, 2026

आगरा।  कमला नगर थाना क्षेत्र की रेणुका बाग कॉलोनी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

September 29, 2026

आगरा। निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

September 28, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

Next Post
सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल के कारावास और 50 हजार के जुर्माने की सजा

सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल के कारावास और 50 हजार के जुर्माने की सजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विरोला शू फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

विरोला शू फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

February 28, 2022
बरहन में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म मामले में दारोगा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

बरहन में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म मामले में दारोगा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

October 7, 2023
जिला अस्पताल में लखनऊ से आई टीम को स्टोर रूम में रखी मिली एक्सपायर्ड सिरप

जिला अस्पताल में लखनऊ से आई टीम को स्टोर रूम में रखी मिली एक्सपायर्ड सिरप

May 17, 2022
भाजपा ने उतारे आगरा की दोनों लोकसभा सीट पर पुराने प्रत्याशी, बघेल और बघेल हुए रिपीट

भाजपा ने उतारे आगरा की दोनों लोकसभा सीट पर पुराने प्रत्याशी, बघेल और बघेल हुए रिपीट

March 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत
  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.