• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फतेहाबाद में बवाल: दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने,  पथराव और फायरिंग

फतेहाबाद में बवाल: दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पथराव और फायरिंग

तीन लोगों को लगी है गोली, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

September 2, 2023
in administration, Agra, Crime, News

आगरा फतेहाबाद के सालू बाई गांव में शनिवार देर शाम दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। कोई भी कुछ समझ पाता इससे पहले ही फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। इसके बाद आगजनी भी की गई। मारपीट और फायरिंग में चार लोग घायल हुए हैं। पूरे मामले को देख घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना फतेहाबाद क्षेत्र के बाह रोड स्थित शालूबाई गांव पर सड़क किनारे कुछ दुकानें बनी हुई हैं। गांव के ही दरबारी लाल उर्फ दिल्ली प्रधान के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर वह अपने परिवार के साथ सड़क किनारे बनी दुकानों पर मरम्मत का कार्य करने आया था। जैसे ही दुकानों के पास पहुंचा दूसरे पक्ष के गुमान सिंह,आराम सिंह, मिजाजीलाल एवं अन्य लोग आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव आगजनी और फायरिंग होने लगी। घटना में दरबारी लाल पक्ष से तीन लोग तथा गुमान सिंह पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पूरे घटनाक्रम में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों के हिरासत में लिया है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे ने बताया कि सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट और फायरिंग की गई है। पुलिस फोर्स मौके पर है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक तमंचा तथा 312 बोर की दो बंदूके बरामद की हैं। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना में घायल एक पक्ष के दीपक, भूपेंद्र,छोटू तथा दूसरे पक्ष के गुमान सिंह को इलाज के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। डीसीपी सोमेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंच गए हैं।

अस्पताल में भर्ती घायल लोग।
Previous Post

190 करोड़ से खरीदी जाएगी एत्मादपुर मदरा की 124 हेक्टेयर भूमि

Next Post

प्रेम संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

Related Posts

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

Next Post
प्रेम संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

प्रेम संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में बड़ी संख्या में बंदरों को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका

आगरा में बड़ी संख्या में बंदरों को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका

July 24, 2022
सपा छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव के जेल जाने की खबर ग्रुपों पर डालने पर जिलाध्यक्ष ने दी धमकी

सपा छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव के जेल जाने की खबर ग्रुपों पर डालने पर जिलाध्यक्ष ने दी धमकी

September 22, 2023
भाजपा सनातन का ही अपमान कर रही है: शिवपाल यादव

भाजपा सनातन का ही अपमान कर रही है: शिवपाल यादव

March 22, 2026
आगरा कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि हुई

आगरा कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि हुई

August 10, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.