• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
व्यापारी ने आत्महत्या की थी, चाकू खरीदे जाने से हुआ खुलासा

व्यापारी ने आत्महत्या की थी, चाकू खरीदे जाने से हुआ खुलासा

एसओजी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने दुकान पर चाकू खोजने का टीम को सुझाया था प्लान

September 15, 2023
in Agra, Crime, Police

आगरा। एत्मादपुर में चावल व्यापारी की हत्या नहीं हुई है। व्यापारी ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने इस बात का पुख्ता सबूतों के साथ खुलासा कर दिया है। एसओजी प्रभारी की खुलासे में अहम भूमिका रही। पुलिस और एसओजी टीम ने व्यापारी द्वारा चाकू खरीदने वाली दुकान तक खोज निकाली। 

बता दें कि 12 सितंबर की रात करीब साढे़ आठ बजे एत्मादपुर हाईवे पर सफेद रंग की क्रेटा कार में बल्केश्वर निवासी चावल व्यापारी मनु अग्रवाल का शव मिला था। मनु की गर्दन पर चाकू के कट का निशाना था, उनके एक साथ में खून से सना चाकू था। पुलिस इसकी हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही थी। एसओजी प्रभारी आनंद वीर सिंह ने जब मृतक का मोबाइल चेक किया और उस पर गूगल खोल कर देखा तो उसमें लिखा आ रहा था गर्दन काटने में कितना दर्द होता है। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि व्यापारी ने आत्महत्या की है, लेकिन सवाल यह था कि इसे साबित कैसे करेंगे? इसके लिए उनके दिमाग में आया कि  उन्होंने घर के आसपास से ही चाकू खरीदा होगा। पुलिस और एसओजी टीम ने करीब 200 दुकानों पर चाकू का फोटो दिखाकर यह पूछा कि ऐसा चाकू मिल जाएगा। कमला नगर में जय अंबे किचन गैलरी पर जब टीम पूछने के लिए गई तो वहां पर जवाब मिला कि हां मिल जाएगा। इसके बाद टीम और पुलिस ने मृतक का फोटो दिखाया और पूछा कि क्या इन्होंने चाकू खरीदा था। दुकानदार ने बताया कि यह तो मनू अग्रवाल हैं। यह हमारी दुकान से ही चाकू खरीद कर ले गए थे। इन्होंने कहा था कि पत्नी ने सब्जी काटने के लिए चाकू मंगाया है। मन्नू अग्रवाल के पास 110 रुपये थे जबकि चाकू 120 रुपये का था। वह 7.30 बजे चाकू खरीद कर सीधे एत्मादपुर हाईवे की तरफ गए और वहां पर जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चाकू खरीदे जाने का सीसीटीवी फुटेज भी ले लिया है। बताया जा रहा है कि मनु अग्रवाल बीमारी के चलते काफी परेशान थे।

डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि मनु अग्रवाल लंबे समय से अवसाद में थे। उन्हें बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था। ऐसे में आत्महत्या की संभावना ज्यादा लग रही थी। पुलिस ने उनके दुकान से लेकर घटना स्थल तक के करीब 200 सीसीटीवी चेक किए। इसमें उन्हें कमला नगर के चांदनी चौक पर एक बर्तन की दुकान पर सीसीटीवी मिला। सीसीटीवी में दिख रहा है कि मनु ने रात साढे़ सात बजे दुकान से चाकू खरीदा। पुलिस ने दुकान संचालक से भी पूछताछ की। सीसीटीवी से पता चला कि वो कार में अकेले ही था। वो चाकू लेकर कार से एत्मादपुर पहुंचे। वहां पर उसने चाकू से अपना गला काट लिया।

Previous Post

आंखों पर पट्टी बांधकर सिर में मारी गोली, युवक की इलाज के दौरान मौत

Next Post

कई दिनों के बाद हुई हड़ताल खत्म, शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने किया काम

Related Posts

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

Next Post
कई दिनों के बाद हुई हड़ताल खत्म, शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने किया काम

कई दिनों के बाद हुई हड़ताल खत्म, शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने किया काम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वार्ड नंबर 35 पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

वार्ड नंबर 35 पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

August 6, 2024
DLA में खबर प्रकाशित होने के बाद नामांकन विभाग में आवेदनों की पेंडेंसी देखने पहुंचे अधिकारी

DLA में खबर प्रकाशित होने के बाद नामांकन विभाग में आवेदनों की पेंडेंसी देखने पहुंचे अधिकारी

February 25, 2022
मलपुरा के होटल में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

मलपुरा के होटल में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

June 8, 2022
शराबी पटरी पर लेट गया, ट्रैन के इंजन के नीचे फंस गया, लोगों ने बाहर निकाला

शराबी पटरी पर लेट गया, ट्रैन के इंजन के नीचे फंस गया, लोगों ने बाहर निकाला

August 9, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.