• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बरहन का आशिक दरोगा जा रहा जेल, आगरा में कई और भी ऐसे दरोगा हैं..

बरहन का आशिक दरोगा जा रहा जेल, आगरा में कई और भी ऐसे दरोगा हैं..

दरोगा को आपत्तिजनक हालत में दबोच खंबे से बांधकर ग्रामीणों ने जमकर पीटा

September 18, 2023
in Agra, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। बरहन के एक दरोगा ने पुलिस विभाग की लखनऊ तक किरकिरी करा दी है। दरोगा को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में एक घर में से पकड़ा है। दरोगा के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। इधर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा थाने का घेराव कर दरोगा का साथ देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है। चर्चाएं यह भी है कि आगरा में संदीप सिंह जैसे कई आशिकी के मारे दरोगा मौजूद हैं।

बता दें कि रविवार देर रात तिहेया गांव के एक घर में बरहन थाने में तैनात दरोगा संदीप सिंह बाउंड्री कूदकर घुस गया और किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी, उसके कपड़े फाड़ डाले। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिजन जाग गए। ग्रामीण भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने दरोगा को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। इसके बाद खंबे से बांधकर जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि दरोगा शराब के नशे में भी था। किसी ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अधिकारियों ने रात में ही दरोगा को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि संदीप सिंह आशिक मिजाज टाइप का दरोगा है। वह कई महीनो से गांव में आ रहा था। वह शादीशुदा भी है, उसका पहले से एक बेटा भी है।

हंगामा करते ग्रामीण।

ग्रामीणों ने सुबह थाने का घेराव कर एक कांस्टेबल और दो अन्य दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इन पुलिसकर्मियों ने रात में पीड़िता के परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बनाया था। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए हैं लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई ऐसे दरोगा और इंस्पेक्टर हैं जो शादीशुदा हैं। फिर भी आशिक मिजाज हैं, उनके विभाग में ही चर्चे आम हैं। हरीपर्वत सर्किल में एक-दो चेहरे सुर्खियों में छाए रहते हैं। लोहामंडी सर्किल में भी दो-तीन दरोगा सुर्खियों में हैं। सदर सर्कल की तो बात ही निराली है। पूर्व में भी कई पुलिसकर्मियों के आशिक मिजाजी के किस्सों के ऑडियो वायरल हुए हैं।

डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने बताया कि दरोगा को रात ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। पीड़िता की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरोगा को जेल भेजा जा रहा है। दरोगा की विभागीय जांच भी होगी।

एक महिला को गर्भवती कर दिया था!

आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक इंस्पेक्टर ने एक महिला को गर्भवती कर दिया था। इसके बाद महिला उनकी शिकायत के लिए अड़ गई थी। बड़ी मुश्किल से दोनों के बीच राजीनामा हुआ। इंस्पेक्टर ने कई लाख रुपये महिला को देकर अपना पीछा छुड़ाया।

एक महिला कांस्टेबल, कांस्टेबल पति को छोड़ दूसरी महिला कांस्टेबल के चक्कर में 

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में एक अनोखा मामला और सामने आया है। एक महिला कांस्टेबल अपने कांस्टेबल पति को छोड़कर महिला कांस्टेबल के साथ रहने के लिए अड़ी हुई है। अधिकारियों ने भी उसे कई बार समझाया है लेकिन वह उनकी भी बात नहीं मान रही है। कांस्टेबल पति ने कई बार गुहार लगाई है कि साहब मेरी पत्नी को उस महिला कांस्टेबल से अलग कर दीजिए लेकिन अधिकारी भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

दो-दो रखने वाले भी सुर्खियों में

आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो एक घरवाली और एक बाहरवाली रखे हुए हैं। कई बाहर वाली पूर्व में सामने निकलकर भी आ चुकी हैं। एक हेड कांस्टेबल ने भी यही कदम अपना लिया लेकिन अब तनाव में हैं। 

Previous Post

गोली मारकर ट्रक लूटने के प्रयास की सूचना से हड़कंप

Next Post

मॉडल रोड बना रहे अधिकारियों को इंडियन रोड कांग्रेस की गाइड लाइन के बारे में पता नहीं

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
मॉडल रोड बना रहे अधिकारियों को इंडियन रोड कांग्रेस की गाइड लाइन के बारे में पता नहीं

मॉडल रोड बना रहे अधिकारियों को इंडियन रोड कांग्रेस की गाइड लाइन के बारे में पता नहीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सांसद कठेरिया को सजा पर फ़ैसला 12 अक्टूबर को

सांसद कठेरिया को सजा पर फ़ैसला 12 अक्टूबर को

September 30, 2023
भरभराकर कमरे की छत गिरी,सो रहे युवक की मलबे में दबकर मौत

भरभराकर कमरे की छत गिरी,सो रहे युवक की मलबे में दबकर मौत

October 28, 2025
छत्रपति शिवाजी संग्रहालय बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र: योगेंद्र उपाध्याय

छत्रपति शिवाजी संग्रहालय बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र: योगेंद्र उपाध्याय

August 17, 2024
व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक ने बनाया था

व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक ने बनाया था

June 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.