• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

लेदर इंडस्ट्री के समागम में 12791 विजिटर्स की सहभागिता से ऐतिहासिक बना तीन दिवसीय फेयर

October 29, 2023
in Agra, Business, News

आगरा। तीन दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच महज चौबीस घंटे का कारोबारी वक्त, जिसमें रखी गई 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की आधारशिला। मीट एट आगरा पन्द्रहवें संस्करण के अमृतकलश से निकला यह कारोबारी आंकड़ा। आगरा की जमीं को तीन दिन के लिए आर्थिक राजधानी साबित करने वाला रहा। रविवार को गांव सिंगना पर फेयर के आखिरी दिन एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार निर्यात के जिस लक्ष्य को लेकर चल रही है, आज उसे भारत महज अचीव ही नहीं कर रहा बल्कि इंडस्ट्री तेज गति से आगे बढ़ते हुए स्वयं को वर्ल्ड लीडर साबित करने के लिए अग्रसर है। इस फेयर में जो आकड़े सामने आये हैं। वह निश्चित रूप से तेजी से आगे बढ़ती देश की अर्थव्यवस्था की ओर इशारा है। इस मौके पर लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री रजनीकांत द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

जानें, किसने क्या कहा

यह सच है कि इस फेयर में सीधे तौर पर खरीददारी नहीं होती है लेकिन आने वाले विंटर सीजन में फुटवियर और कम्पोनेट सेक्टर की डिमांड के अनुसार संभावित कारोबारी आंकड़े एक बड़ी फिगर के रूप में सामने आ रहे हैं। हम उत्साहित हैं कि मीट एट आगरा में तीन दिनों में लगभग 2000 करोड़ के कारोबार की बुनियाद रखी गई जो निश्चित रूप से तेजी से भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की रफ़्तार की ओर इशारा है।
पूरन डावर, अध्यक्ष, एफमेक

———————————–

मीट एट आगरा के इस आयोजन ने एक छत के नीचे उद्यमियों को देश और दुनिया की नवीनतम तकनीक से खुद को जागरूक करने का अवसर दिया है यह फुटवियर इंडस्ट्री के लिए एक प्रकार से वरदान कह सकते हैं इस प्रकार के आयोजन कारोबार को बूम देने के साथ अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक होते हैं।
गोपाल गुप्ता, अध्यक्ष, ऑर्गनाजिंग कमेट

——————————

लगभग 13 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ भारत में फुटवियर उद्योग 8 गुना बढ़ने की उम्मीद है जबकि फिलहाल विश्व में फुटवियर उद्योग 2.8 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ बढ़ रहा है जबकि भारत में अभी 9.8 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ बढ़ रहा है।
राजीव वासन, महासचिव, एफमेक

———————–

इस आयोजन में निश्चित रूप से फुटवियर ट्रेड का समागम देखने को मिला, मीट एट आगरा ने इस साल अपनी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। आयोजन ने ट्रेड से जुड़े लोगों को न सिर्फ नवीन तकनीक से परिचित कराया वल्कि नए उद्योग लगाने के प्रेरित भी किया है।
– ललित अरोरा, सचिव, एफमेक

*एग्जीबिटर्स को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के लिए किया गया पुरस्कृत*
• सर्वश्रेष्ठ स्टॉल डिज़ाइनिंग कॉम्पोनेन्ट – मनीष धवन (एमआर लेदर / शैली ट्रेडर्स)
• सर्वश्रेष्ठ स्टॉल मशीनरी – नागराज (संगीता एंटरप्राइजेज)
• सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव प्रोडक्ट – शैलेश पाठक (स्टॉक ऑन केमिकल)
• सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेषी उत्पाद – साक्षी बजाज / मनोज बजाज (सिल्वर रोज़)

*आकड़े जो आये सामने*
• कुल एग्जीबिटर्स -12791
• एग्जीबिटर्स – 220
• रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स – 4212
• कुल संभावित कारोबार लगभग – 2000 करोड़ रूपये

*शाम तक आते रहे विजिटर्स*
तीन दिन के इस फेयर में रविवार को अंतिम दिन शाम 6 बजे तक 12791 विजिटर्स ने प्रतिभाग किया। एफमेक के सुधीर गुप्ता ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा। कुल 220 एग्जीबिटर्स जिन पर 170 कंपनियों के उत्पाद पेश किये गए। जिनमें 4511 रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स ने भाग लिया। इनमें भविष्य के उद्यमियों की संख्या भी ख़ास रही, कुल 3723 ऐसे लोग आये जो आने वाले वक्त में जूता उद्योग की कड़ी बन सकते हैं।

*मुख्य रूप से हुए शामिल*
एफमेक के चंद्रशेखर जीपीआई, रैम्बल के सुबेन्दु, परफेक्ट पैकर्स के विकास महाजन, अंकुर महाजन, स्पेरीन कंपाउंडिंग के शिवम शर्मा, सीएस आहूजा ओवरसीज के विजय आहूजा, अभिषेक मिश्रा, ईसीजीसी लि. के आशीष वर्मा, विकास इकोटेक के भूपेन्द्र सिंह, केएलजे ग्रुप से विनय गुप्ता, डीएसएम सोल्स के कपिल पलवार, अल्बर्टो टोरेस्टी के अर्पित ग्रोवर, आईसीआईसीआई बैंक राजेंद्र सिंह, पुनित गोयल, ईगल फोर्जिंग्स अनिल शर्मा, आरबीएस इंटरलाइनिंग क्लॉथ के आर बच्चू सिंह, विजयपाल, अमर नाथ एंड संस के कपिल मगन, वाईकेके जैन इंटरनेशनल के अतुल जैन इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी हुए लाभान्वित, खिले चेहरे

Next Post

खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

Next Post
खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर चिपकाने पर कोचिंग संचालक पर जुर्माना

सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर चिपकाने पर कोचिंग संचालक पर जुर्माना

July 30, 2024
आगरा के चार डॉक्टरों को दिल्ली में आईएमए पुरस्कार

आगरा के चार डॉक्टरों को दिल्ली में आईएमए पुरस्कार

November 20, 2023
चाबी बनाने के बहाने सरदार गैंग ने लॉकर किया साफ

चाबी बनाने के बहाने सरदार गैंग ने लॉकर किया साफ

March 12, 2022
भोले बाबा डेयरी के मालिक की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, चार पकड़े

भोले बाबा डेयरी के मालिक की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, चार पकड़े

January 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.