• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चोरी की बात निकली गलत, रिकॉर्डिंग ने खोली सच्चाई, पुलिस वापस लौट आई

चोरी की बात निकली गलत, रिकॉर्डिंग ने खोली सच्चाई, पुलिस वापस लौट आई

ताजगंज के एक गांव के व्यक्ति ने घर में लाखों रुपए की चोरी होने की दी थी सूचना

November 8, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। ताजगंज के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने अपने घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस का सिर दर्द  बढ़ गया कि वह आखिर बदमाशों को कैसे पकड़ेगी? इसी बीच एक रिकॉर्डिंग ने पुलिस की सांस में सांस ला दी। रिकॉर्डिंग से पता चला है की चोरी की कहानी रची गई है। पुलिस को पूरे तरीके से गुमराह किया गया है। पोल खुलने के बाद पीड़ित भी पुलिस का सामना करने को तैयार नहीं है।

 बजहेरा गांव में महेशपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। महेश पाल ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि रात करीब दो बजे चोर सीढ़ी दीवार से लगाकर छत पर आ गए। इसके बाद जीने (पक्की सीढ़ियां) का ताला तोड़कर घर में पहुंच गए। महेशपाल की पत्नी संजू देवी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर महेशपाल जाग गए। शोर मचाया तो चोर भागने लगे। वह शोर सुनकर जागे। चोरों का पीछा किया तो चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। चोर पांच लाख की नकदी, करीब 45 तोला सोना, एक किलो 700 ग्राम चांदी, बंदूक और कारतूस ले गए हैं। पुलिस तनाव में आ गई की अधिकारियों को क्या जवाब देगी। घटना का खुलासा कैसे करेगी। खुलासे के लिए टीमों का गठन शुरू होने की चर्चा चलने लगी। इसी बीच इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडे को महेश पाल पर कुछ शक हुआ। उन्होंने चेक करने के लिए उनका मोबाइल फोन मांगा। फोन मिलने के बाद उन्होंने जब उसमें रिकॉर्डिंग चेक की तो एक रिकॉर्डिंग में महेश एक व्यक्ति से बोल रहा है कि मुकदमा नामजद दर्ज कराऊं या अज्ञात में। सामने वाला बोला अभी अज्ञात में दर्ज कराओ। नामजद दर्ज कराओगे तो पुलिस तुम पर शक करेगी। इंस्पेक्टर रिकॉर्डिंग सुनने के बाद समझ गए कि महेश ने  कहानी रची है। इधर बंदूक भी घर में मिल गई। अलमारी के ताले भी नहीं टूटे थे। चाबी महेश की पत्नी के पास सुरक्षित थी। जिन आभूषणों के चोरी होने की बात कही जा रही है वह गिरवी रखे जाने की सूचना मिली है। इसके साथ ही महेश से पूछा कि किसी भी ग्रामीण ने फायरिंग की आवाज क्यों नहीं सुनी। इस पर महेश चुप हो गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है कि प्रथम दृष्टया जो जांच की गई तो पता चला कि महेश के बेटे की बहू ने दुष्कर्म के मामले में उसे जेल भिजवाया था। तीन महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। मंगलवार को महेश की बहू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आरोप लगाया है कि महेश ने उसके कुछ फोटो वायरल किए हैं। बताया जा रहा है कि मुकदमे से बचने के लिए और महेश के बेटे की बहू को दो हजार महीना देने से बचने के लिए महेश ने चोरी की कहानी रची। पुलिस ने महेश से कई सवाल किए हैं जिनका वह जवाब नहीं दे पा रहा है। पुलिस को एक रिकॉर्डिंग भी मिली है जिसके बाद चोरी नहीं होने का शक हुआ।

Previous Post

जगदीशपुरा में कारोबारी की हत्या कर रेलवे लाइन किनारे फेंका शव

Next Post

खेरागढ़ में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
खेरागढ़ में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

खेरागढ़ में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एआर सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

एआर सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

July 4, 2024
आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

May 7, 2023
सर्विलांस और एसओजी ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 42 लाख रुपये

सर्विलांस और एसओजी ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 42 लाख रुपये

November 5, 2025
नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं: मायावती

नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं: मायावती

May 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.