• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन मामला: धमकी देने वाले पहलवान का एक साथी गिरफ्तार, अन्य को पकड़ने में पुलिस अभी फेल

जमीन मामला: धमकी देने वाले पहलवान का एक साथी गिरफ्तार, अन्य को पकड़ने में पुलिस अभी फेल

एक फोटो भी हो रहा वायरल जिसमें स्कूटर पर नंबर प्लेट ही नहीं, पुलिस बोल रही थी टिर्री का नंबर था

January 11, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों रुपए की जमीन कब्जा कराने वाले मामले में पुलिस मुख्य आरोपियों में से किसी एक को भी पांच दिन में गिरफ्तार नहीं कर सकी है। धमकी देने वाले पहलवान के एक गुर्गे को गुरुवार को जरूर पकड़ लिया गया है, लेकिन उससे कोई भी जानकारी पुलिस को हाथ नहीं लगी है। पकड़े गए अमित का कहना है कि इस साजिश में बड़े लोग शामिल हैं लेकिन वह उनसे कभी नहीं मिला।

बोदला में करोड़ों रुपए की चार बीघा जमीन पर कब्जा कराने के लिए पुलिस ने दो फर्जी मुकदमे लिखे। पहले मुकदमे में रवि कुशवाह, संकरिया और ओमप्रकाश को गांजा में जेल भेजा गया।  उसके बाद रवि की पत्नी पूनम और बहन पुष्पा को शराब में जेल भेज दिया गया। मामला डीजीपी तक पहुंचा तो अधिकारियों के होश उड़ गए। तत्कालीन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित किये गए। विवेचक और अन्य पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और बिल्डर  को पकड़ने के लिए दबिश का खेल चल रहा है। 

इधर पीड़ित परिवार से डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने यह जानने का प्रयास किया कि कौन-कौन उन्हें धमकाने आता था। पूछताछ में अमित अग्रवाल का नाम सामने आया। पीड़ित परिवार ने बताया कि अमित दबंग पुरुषोत्तम पहलवान का साथी है। पुलिस ने फ्रेंड्स कालोनी, शाहगंज निवासी अमित अग्रवाल को पकड़ा लिया लेकिन वह कुछ भी नहीं बता सका। वह सिर्फ यही बोला कि इस खेल में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।  डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपित को जान से मारने की धमकी और आपराधिक षड्यंत्र की धारा के तहत गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पहलवान, बिल्डर और एसओ की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। 

फर्जी मुकदमे से पहले गांजे का साजिश के तहत वीडियो बनवाया, स्कूटर पर तो नंबर ही नहीं

चर्चा है कि थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के एक खास सलाहकार से गांजा रखकर बिक्री का वीडियो बनाया।  जिसमें यह दर्शाया गया कि मौके पर गांजा बेचा जाता है। गांजा बेचने वालों के चेहरे नहीं दिखाए गए। उसमें रवि और अरुण के नाम लिए गए। यह वीडियो एसआईटी के हाथ लगा है। इसकी जांच शुरू हो गई है। अधिकारी मानकर चल रहे हैं कि वीडियो बनाने का काम किसी ऐसे युवक से कराया गया है जो पेशेवर है। मीडिया से भी जुड़ा हो सकता है। पीड़ित रवि ने पुलिस को बताया कि पुलिस ने उन्हें फंसाने के लिए गहरी साजिश रची थी। पहले एक पैकेट स्कूटर के पायदान से बरामद दिखाया। स्कूटर मैदान में खड़ा था। वह लोग घर के अंदर थे। पुलिस उन्हें थाने ले आई। रात में उन्हें बिचपुरी मार्ग पर ले जाया गया। वहां सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार आई। उसके अंदर से दो पैकेट और निकाले गए। उनके हाथ में ब्लेड दिया गया। एक पैकेट फाड़ने को कहा गया। उसमें गांजा था यह उन्हें जेल जाने के बाद पता चला। कार किसकी थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है। इधर एक फोटो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जिस स्कूटर पर टिर्री का पुलिस फर्जी नंबर बता रही है उस स्कूटर पर नंबर ही नहीं था। 

फरार थानाध्यक्ष पर डकैती की धारा हटाने का आरोप

फरार थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पर जगदीशपुरा के एक युवक ने डकैती की धारा हटाने का आरोप लगाया है।
अलबतिया रोड के रहने वाले शुभम शिवहरे ने डीसीपी सिटी से मुलाकात कर शिकायत की है कि एक सितंबर 2023 को जगदीशपुरा क्षेत्र में उसके साथ शनि कबाड़िया और उसके चार अज्ञात साथियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद उन सभी के खिलाफ डकैती सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। शुभम ने आरोप लगाया है की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा डकैती धारा को हटा दिया गया। इसके लिए तत्कालीन थानाध्यक्ष जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार ने सपा नेता के माध्यम से एक लाख 80 हजार रुपए लिए।

Previous Post

कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ ने संभाला चार्ज, भ्रष्टाचार रोकना रहेगी सबसे बड़ी चुनौती

Next Post

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को एसटीएफ में पकड़ा

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को एसटीएफ में पकड़ा

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को एसटीएफ में पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजगंज में रात छोड़िए सुबह भी सुरक्षित नहीं है लोग, दो महीने में सुबह के समय लूट की दूसरी घटना

ताजगंज में रात छोड़िए सुबह भी सुरक्षित नहीं है लोग, दो महीने में सुबह के समय लूट की दूसरी घटना

September 10, 2025
सिकंदराराऊ में गोली से एक घायल

सिकंदराराऊ में गोली से एक घायल

February 20, 2022
पटाखों की दुकानों पर लगी भीड़

पटाखों की दुकानों पर लगी भीड़

October 23, 2022
छात्र-छात्राओं ने एडीजी से पूछा हम भविष्य को कैसे बेहतर बनाएं

छात्र-छात्राओं ने एडीजी से पूछा हम भविष्य को कैसे बेहतर बनाएं

October 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.