• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंस्पेक्टर कमलानगर की होशियारी से दो साल की बच्ची के साथ अनहोनी होने से बची

इंस्पेक्टर कमलानगर की होशियारी से दो साल की बच्ची के साथ अनहोनी होने से बची

लिवइन में अनबन पर प्रेमी उठाकर ले गया था, तमिलनाडु एक्सप्रेस से पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

January 19, 2024
in Agra, Crime, Cultural, News, Police

आगरा। प्रेमिका के साथ अनबन होने पर प्रेमी उसकी दो साल की मासूम बच्ची को अगवा कर ले गया। नागपुर में ले जाकर वह उसके साथ अनहोनी करने की रणनीति बना रहा था। बच्ची के अपहरण होने की घटना को इंस्पेक्टर कमला नगर आनंदवीर सिंह ने गंभीरता से लिया। फिल्मी स्टाइल में आरोपी का उन्होंने पीछा कराया। उनके प्रयासों की वजह से बच्ची की जान तो बची ही साथ  में आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। बेटी से मिलने के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल था। वह इंस्पेक्टर का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रही थी। 

 भरतपुर निवासी महिला पति से विवाद के बाद तीन बच्चों को लेकर आगरा में रह रही हैं। दो साल से उनकी दोस्ती फिरोजाबाद के रोहित से हो गई। महिला रोहित के साथ अपनी दो साल की बच्ची को लेकर किराये के मकान में रहने लगीं। 15 जनवरी को महिला ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि वह अपनी बीमार बहन को देखना चाहती थी मगर रोहित मना कर रहा था। इस पर दोनों के बीच अनबन हो गई। रोहित बेटी का अपहरण कर ले गया है।थाना प्रभारी  आनंद वीर सिंह ने सूचना मिलते ही तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और उसकी बारामदगी के प्रयास शुरू कर दिए। बच्ची को ढूंढना आसान नहीं था। क्योंकि फिरोजाबाद में आरोपी अपने घर भी नहीं पहुंचा था। 16 जनवरी को रोहित ने एक यात्री के नंबर से कॉल किया। महिला को धमकाया। नंबर तमिलनाडु एक्सप्रेस में बैठे यात्री का था। फोन आने से पुलिस को जानकारी मिल गई। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया तो पता चला ट्रेन चेन्नई जा रही थी। यात्री दिल्ली से बैठा था। भोपाल में उतर गया। इस पर टीम को लगाया गया। वहीं जीआरपी को जानकारी दी गई। पहले भोपाल जीआरपी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन भोपाल स्टेशन से निकल गई थी। बाद में जीआरपी नागपुर की मदद ली गई। बृहस्पतिवार को बच्ची को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची के बरामद होने के बाद उसकी मां ने पुलिस का धन्यवाद किया। इधर इंस्पेक्टर ने उन्हें यह भी समझाया कि वह अपने पति के ही साथ रहें। महिला ने उनकी बात मान ली और पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई है। इधर इंस्पेक्टर ने जब बच्ची को चॉकलेट दिया तो वह भी खुश हो गई। वह उनकी गोदी को नहीं छोड़ रही थी। बच्ची ने उनसे थैंक्यू अंकल भी कहा।

बच्ची के साथ उसकी मां।

Previous Post

बिल्डर, उसके बेटे और पहलवान के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हुए जारी, इनाम भी घोषित

Next Post

सेवानिवृत्त आइएएस के घर लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़

Related Posts

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर...

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

May 5, 2026

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र स्थित रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

May 4, 2026

आगरा। स्मार्ट मीटर के खिलाफ  सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के...

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

May 4, 2026

आगरा। शहर में कल मंगलवार को जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास...

Next Post
सेवानिवृत्त आइएएस के घर लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़

सेवानिवृत्त आइएएस के घर लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बरहन में कथा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या

बरहन में कथा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या

July 3, 2024
अब गड्ढों को झट से भर देगी पोर्टेबल रोड रिपेयरिंग मोबाइल मशीन

अब गड्ढों को झट से भर देगी पोर्टेबल रोड रिपेयरिंग मोबाइल मशीन

August 1, 2024
इनर रिंग रोड के पास नशे की हालत में मिली युवती

इनर रिंग रोड के पास नशे की हालत में मिली युवती

December 31, 2023
जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर बैठाकर चिकित्सकों पास ले गई महिला

जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर बैठाकर चिकित्सकों पास ले गई महिला

August 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला
  • रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.