• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिल्डर, उसके बेटे और पहलवान के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हुए जारी, इनाम भी घोषित

जमीन कांड: दस हजार का इनामी पहलवान दबोचा, बोला बादाम ने बना दिया डकैती का आरोपित

बिल्डर अखाड़े पर बादाम भिजवाया करते थे, प्रतियोगिता में चंदा देते थे

January 20, 2024
in Agra, Crime, News, Police, Uncategorized

आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा कराने के मामले में  दर्ज हुए मुकदमे में फरार चल रहे दस हजार के इनामी पुरुषोत्तम पहलवान को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि थाना पुलिस की मिली भगत से जमीन पर कब्जा हुआ था। पुलिस और बिल्डर के बीच डील एक चर्चित व्यक्ति ने कराई थी। उसने यह भी बताया है कि घर का सामान ट्रैक्टर ट्राली में किशोर बघेल भरकर ले गया था।

करीब 50 करोड़ रुपये की चार बीघा जमीन पर कब्जा कराने के लिए पुलिस ने दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोष लोगों को जेल भेजा था।  डीजीपी से शिकायत के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। पुलिस ने जमीन की कथित मालकिन उमा देवी की तहरीर पर डकैती की धारा में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बिल्डर, उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।  इस मुकदमे में सबसे पहले अमित अग्रवाल पकड़ा गया था। उसके बाद पुलिस ने जितेंद्र कुमार को जेल भेजा। बिल्डर, बेटे और पुरुषोत्तम पहलवान पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शानिवार को पुरुषोत्तम पहलवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उसने बताया कि बिल्डर से उसकी पुरानी पहचान है। बिल्डर अखाड़े पर बादाम भिजवाया करते थे। कभी कोई प्रतियोगिता होती थी उसमें चंदा भी दे दिया करते थे। वह तो संबंधों में मारा गया। बिल्डर का एक आदमी किशोर बघेल है। किशोर बघेल बोदला का निवासी है। किशोर बघेल उसे विवादित जमीन पर लेकर गया था। मौके पर जो सामान रखा हुआ था उसे किशोर बघेल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गया था। मौके पर कब्जे के समय बिल्डर भी आए थे। उनके साथ गाड़ी में आधा दर्जन युवक के थे। पहलवान ने मौके पर आने वालों में एक ऐसा नाम भी बताया जिसे बोलने की हिम्मत पुलिस नहीं जुटा पा रही है। उस युवक के संबंध राजनीतिक घराने से हैं। पुरुषोत्तम पहलवान ने बताया उसे तो बादाम ने डकैती का आरोपित बना दिया। वह बिल्डर का सम्मान करता है। इस वजह से मौके पर आ गया था। बिल्डर के  कहने पर अपने दो परिचितों को जमीन पर चौकीदार रखवा दिया था। उसे इस काम के एवज में एक रुपया भी नहीं मिला। उसका कसूर सिर्फ इतना है कि घटना वाले दिन किशोर बघेल के साथ मौके पर आ गया था। पुरुषोत्तम पहलवान ने पुलिस को बताया कि उसका गांजा से भी कोई लेना-देना नहीं है। गांजा पुलिस अपनी तरफ से लेकर आई होगी। गांजा जिस दिन पकड़ा गया उसे यह पता जरूर था कि तीन लोग जेल जाएंगे। उसने बिल्डर और पुलिस के बीच डील नहीं कराई थी। बिल्डर की पुलिस से सीधे कोई डील नहीं हुई थी। जहां तक उसे जानकारी है इस खेल में एक चर्चित की अहम भूमिका है। पुलिस उसे अच्छे से जानती है। पुलिस में उसकी तूती बोलती थी। वह जिसे जहां चाहें तैनात करा देता था। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भी उसका खास था। उसने एसओ और एक व्यक्ति के बीच मीटिंग कराई थी।  वह तो एक बोरा बादाम के चक्कर में फंस गया। खेल तो करोड़ों का था।

इस जमीन पर गरीबों के लिए आवास बना दिया जाए, सांसद ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है।  पत्र में कहा है कि उनकी नजर में इस विवादित भूमि का सही मायने में कोई मालिक प्रतीत नहीं होता है, अतः जांच के बाद समूची जमीन को सरकार को अपने अधीन लेते हुए गरीबी रेखा से नीचे आने वालों के लिये पीएम आवास योजना और सीएम आवास योजना अंतर्गत आवासों का निर्माण कराकर उन्हें आवंटन कर देना चाहिए।
सांसद चाहर ने जानकारी दी कि विगत दिवस “किसान संवाद” में उनकी मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि विवादित जमीन का कोई सच्चा मालिक प्रतीत नहीं होता है। फिर भी किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से जांच करा ली जाये और अगर सब फर्जी दावेदार हैं तो गरीबों को मकान बनाकर दे दिये जायें। जो पीड़ित परिवार रह रहा है, उस सहित शहर व देहात के सभी पात्र गरीबों को मकान बनाकर दे दिए जाएं। 
Previous Post

तेज रफ्तार अर्टिगा कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, चार की मौत

Next Post

असिस्टेंट कमिश्नर का एजेंट बनकर वसूली कर रहा था जेल गया युवक

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
असिस्टेंट कमिश्नर का एजेंट बनकर वसूली कर रहा था जेल गया युवक

असिस्टेंट कमिश्नर का एजेंट बनकर वसूली कर रहा था जेल गया युवक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वेदों की ओर लौटने व उनके अध्ययन पर बल दिया

वेदों की ओर लौटने व उनके अध्ययन पर बल दिया

May 20, 2023
स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

October 10, 2023
गाड़ी की बॉडी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे एक करोड़ की चरस, एएनटीएफ और कमला नगर पुलिस ने दबोचे

गाड़ी की बॉडी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे एक करोड़ की चरस, एएनटीएफ और कमला नगर पुलिस ने दबोचे

December 5, 2025
चंबल के बीहड़ में स्थापित होगा इकोटूरिज्म: मंत्री जयवीर सिंह

चंबल के बीहड़ में स्थापित होगा इकोटूरिज्म: मंत्री जयवीर सिंह

May 28, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.