• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आर्य समाज मंदिर में दिनदहाड़े डकैती डालने वालों से पुलिस की मुठभेड़

आर्य समाज मंदिर में दिनदहाड़े डकैती डालने वालों से पुलिस की मुठभेड़

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के गोली लगी, चारों बदमाश अलग-अलग ऑटो से भागे थे

January 24, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। लोहामंडी में आर्य समाज मंदिर में दिनदहाड़े डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाश मुठभेड़ में पकड़े गए। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाशों के कब्जे से लूट का शत प्रतिशत माल बरामद हुआ है। दो बदमाश फरार हैं।

16 जनवरी की दोपहर आर्य समाज मंदिर में घटना हुई थी। चार बदमाश मंदिर में आए थे। शादी के लिए क्या-क्या सामान चाहिए। यह पूछने के बहाने अंदर घुसे थे। पुजारी सोम शास्त्री की पत्नी श्रद्धा दीक्षित को बंधक बनाकर जेवरात लूटे थे। बदमाशों ने सेविका राधा को कमरे में बंद कर दिया था। बदमाशों को पकड़ने के लिए लोहामंडी पुलिस के साथ मिलकर टीमों ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बदमाश पैदल जाते कैमरे में दिखे थे। कैमरों की मदद से पुलिस बिचपुरी मार्ग के पास गांव मघटई तक पहुंची। छानबीन में पता चला कि सोनू शर्मा नाम के बदमाश ने यहां प्लाट ले रखा है। उसमें एक कमरा बना है। सोनू शर्मा गढ़ी भदौरिया के पास किराए पर रहता है। मूलत: हाथरस का निवासी है। छानबीन में कई और सुराग मिले। पुलिस पकड़ने गई तो पुलिस पर उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जख्मी बदमाश ने अपना नाम सलमान बताया। वह सादाबाद, हाथरस का निवासी है। वह घटना का मास्टर माइंड निकला। सोनू शर्मा ने मंदिर में रेकी की थी। उसने यह जानकारी सलमान को दी थी। सलमान पहले आगरा आया था। बाद में उसने फोन करके अपने तीन साथियों को बुलाया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सलमान, सोनू शर्मा व अनिल कुमार को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का शत प्रतिशत माल बरामद हुआ है। घटना में पांच बदमाश शामिल थे। पुलिस ने इसी आधार पर मुकदमे में डकैती की धारा बढ़ा दी है।

Previous Post

भाजपा नेता के साथ ड्यूटी छोड़कर जाने में एक और सिपाही हुआ निलंबित

Next Post

जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भाजपा एसआईआर कार्यशाला में बोगस वोटर हटाने और नए मतदाता जोड़ने का संकल्प

भाजपा एसआईआर कार्यशाला में बोगस वोटर हटाने और नए मतदाता जोड़ने का संकल्प

November 8, 2025
इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

June 20, 2025
पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत

April 26, 2022
हाईकोर्ट ने टीवी पत्रकार शोभित को राहत देने से किया इनकार

हाईकोर्ट ने टीवी पत्रकार शोभित को राहत देने से किया इनकार

June 9, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.