• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

पहले दिन सिर्फ गेट पर रंग पुतवाया, दो दिन में रात को दीवार खड़ी कराई गई थी

January 24, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों रुपए की जमीन पर मौके पर तीन दिन कब्जे का कार्य चला था। ऐसा पुलिस की जांच में सामने आ रहा है। पहले दिन सिर्फ गेट पर रंग पुतवाया गया था। दो दिन में रात को दीवार खड़ी कराई गई थी। दिन में सिर्फ सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। 

50 करोड़ की जमीन पर कब्जा कराने के लिए दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया गया था। मामले में तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम पहलवान और अमित अग्रवाल जेल में हैं। पुलिस को बिल्डर,  किशोर बघेल और आनंद जुरैल की तलाश है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि बिल्डर की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम को लगाया गया है। इनाम की राशि जल्द ही बढ़ाकर 25 हजार करने की तैयारी है। ताकि बिल्डर पर दबाव बनाया जा सके। जल्द ही विवेचक द्वारा कोर्ट में कुर्की पूर्व नोटिस के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। कुर्की पूर्व नोटिस के आदेश मिलते ही बिल्डर के घर पर मुनादी कराई जाएगी। पुलिस ढोल लेकर बिल्डर के घर जाएगी। यह मुनादी कराएगी कि बिल्डर पुलिस का वांछित है।

इधर पुलिस को छानबीन में पता चला है कि 19, 20 और 21 अक्तूबर को तीन दिन में करोड़ों के भूखंड पर कब्जा किया गया था। पहले दिन मौके पर लगे गेट पर काला रंग पुतवाया गया था। आनंद जुरैल नाम का युवक रंग करने वालों को लेकर पहुंचा था। पहले गेट पर एक माननीय का नाम लिखा हुआ था। उसके बाद गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। रात के समय भूखंड की एक तरफ की दीवार बनवाने का काम किया गया था। इस दौरान थाने से मौके पर कोई नहीं पहुंचा। कब्जे के दौरान बिल्डर, पुरुषोत्तम पहलवान, किशोर बघेल सहित करीब एक दर्जन लोग मौके पर पहुंचे थे। सभी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोर बघेल ने डकैती के मुकदमे में समर्पण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। कोर्ट ने इस मामले में थाने से आख्या मांगी है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने दीवानी के आस-पास जाल बिछा दिया है। कोई आरोपित गुपचुप समर्पण करके जेल गया तो पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर चलाने वाले दो मीडिया कर्मियों से हुई पूछताछ

26 अगस्त को जगदीशपुरा थाने में तैनात एसआई विकास कुमार ने कुशवाहा परिवार के तीन लोगों के पास से नौ किलोग्राम गांजा बरामद दिखाया था।  मुकदमा फर्जी है। इस बात को पुलिस मान चुकी है। फिर भी विकास कुमार अभी तक मुकदमे में आरोपित नहीं बना है। इस कार्रवाई से पहले 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दो युवक दिख रहे थे। एक युवक दूसरे को कुछ दे रहा था। वीडियो में यह दावा किया गया था कि बैनारा फैक्ट्री के पास रवि और अरुण गांजा बेचते हैं। यह वीडियो किसने बनाया था। पुलिस यह पता लगा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि वीडियो कार्रवाई से पहले साजिश का एक हिस्सा था। वीडियो सोशल मीडिया पर चलाने वाले दो मीडिया कर्मियों से बुधवार को पूछताछ की गई। दोनों ने एसओ जगदीशपुरा कुशलपाल सिंह को अपने बयान दर्ज कराए। साक्ष्य दिए। बताया कि वीडियो एक कैमरामैन ने दिया था। पुलिस ने उस कैमरामैन को फोन किया तो उसने कहा कि वह शादी में दो दिन तक व्यस्त रहेगा। 

Previous Post

आर्य समाज मंदिर में दिनदहाड़े डकैती डालने वालों से पुलिस की मुठभेड़

Next Post

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने पर्यटकों का फूलमालाओं से किया स्वागत

Related Posts

टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

December 9, 2025

आगरा। आगरा के उद्योगों, कारीगरों और नागरिकों पर वर्षों से मंडरा रहे टीटीजेड (टीटीजेड) प्रतिबंधों के संकट को लेकर डेवलपमेंट...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

December 9, 2025

आगरा। मंगलवार सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर 18 के पास बने...

अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री

अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री

December 8, 2025

आगरा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा मंडल के भाजपा सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौरों, जिलाध्यक्षों...

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

December 8, 2025

आगरा। आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर गया है। डिपो एक्सटेंशन कार्य के तहत सिग्नलिंग सिस्टम...

महिला उप निरीक्षक को फोन कर कीं अश्लील बातें

महिला उप निरीक्षक को फोन कर कीं अश्लील बातें

December 7, 2025

आगरा। खंदौली थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक विगत छह दिसम्बर को पूर्वाह्न 11:30 बजे जब सरकारी कार्य में व्यस्त...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, एक कि मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, एक कि मौत

December 7, 2025

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के 36 माइल स्टोन के...

Next Post
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने पर्यटकों का फूलमालाओं से किया स्वागत

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने पर्यटकों का फूलमालाओं से किया स्वागत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा 80 लाख रुपए का नशीला पदार्थ

एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा 80 लाख रुपए का नशीला पदार्थ

June 2, 2024
गुलफाम हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े, जिसकी आईडी से वायरल हुआ वीडियो वह भी दबोचा

गुलफाम हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े, जिसकी आईडी से वायरल हुआ वीडियो वह भी दबोचा

April 28, 2025
एत्माद्दौला में फर्नीचर के शोरूम में चोरी

एत्माद्दौला में फर्नीचर के शोरूम में चोरी

May 10, 2022
कोहरे की वजह से हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए

कोहरे की वजह से हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए

December 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल
  • अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री
  • आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.