• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शादी का वादा कर सिपाही ने किया दुष्कर्म, डीजीपी को ईमेल के माध्यम से की शिकायत

शादी का वादा कर सिपाही ने किया दुष्कर्म, डीजीपी को ईमेल के माध्यम से की शिकायत

सत्रह दिन से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है

February 3, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। पति से मुकदमे बाजी के बाद मायके में रह रही विवाहिता ने सिपाही पर दुष्कर्म और गर्भपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। खाकी से जुड़ा मामला होने के कारण 17 दिन से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परेशान महिला ने डीजीपी को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है।

शहीद नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। विवाह के एक साल बाद बेटी होने पर पति और ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। उसने मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता मायके में रहकर ब्यूटीशियन का काम कर रही थी। शहीद नगर चौकी पर तैनात कानपुर का रहने वाला सिपाही उनके पास मुकदमा के कागज लेकर आया।2019 में ससुर ने उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। सिपाही से फिर मुलाकात हुई। सिपाही वाट्सएप पर संदेश भेजने लगा। जिस जिम में वो व्यायाम के लिए जाती थी, सिपाही भी वहीं आने लगा। बातचीत बढ़ने पर उसने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने सिपाही के परिवार के राजी न होने की बात कहकर इंकार किया। सिपाही ने अपने जीजा से बात कराई। जीजा ने विवाह कराने का वायदा किया। इसके बाद सिपाही ने दोस्त के होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाए। अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। वीडियो के दम पर लगातार संबंध बनाता रहा। कई बार गर्भपात कराया। 26 जून 2023 को गर्भपात की दवा खाने पर रक्तस्राव होने पर लेडी लायल अस्पताल ले गया। खुद के प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी होने की बात कहकर पति बनकर गर्भपात कराया। दिसंबर में आखिरी बार उसका गर्भवती होने का चेक अप कराया। जीजा के पैसे उधार होने की बात कहकर 1.5 लाख रूपये ले लिए।इसके बाद उससे मिलना बंद कर दिया। जानकारी पर पता चला कि सिपाही ने चोरी छिपे अन्य जगह शादी कर ली है। पीड़िता ने जब सिपाही से बात की तो वो वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। थाना सदर में 15 जनवरी को शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई।

मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर एसीपी हरिपर्वत जांच कर रहे हैं। सिपाही वर्तमान में प्रयागराज माघ मेला ड्यूटी पर है। नोटिस जारी किए गए हैं। बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Previous Post

टप्पेबाजों ने रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी को बनाया शिकार, अंगूठी ले उड़े

Next Post

नेताजी को मिला है गनर परिवार वाले लेकर जाते हैं शॉपिंग, पुलिस कमिश्नर ने सभी गनर की समीक्षा कराई शुरू

Related Posts

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

Next Post
नेताजी को मिला है गनर परिवार वाले लेकर जाते हैं शॉपिंग, पुलिस कमिश्नर ने सभी गनर की समीक्षा कराई शुरू

नेताजी को मिला है गनर परिवार वाले लेकर जाते हैं शॉपिंग, पुलिस कमिश्नर ने सभी गनर की समीक्षा कराई शुरू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, भेजा जेल

सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, भेजा जेल

May 1, 2023
140 लोगों को आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने दिया उपहार

140 लोगों को आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने दिया उपहार

November 11, 2023
मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में एक युवक संदिग्ध होने पर पकड़ा गया, चल रही पूछताछ

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में एक युवक संदिग्ध होने पर पकड़ा गया, चल रही पूछताछ

November 2, 2024
बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल के बाहर लगी लाइन

बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल के बाहर लगी लाइन

August 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.