• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीनकांड: बिल्डर और उनके बेटे का कोर्ट से कुर्की आदेश मिला

जमीनकांड: बिल्डर और उनके बेटे का कोर्ट से कुर्की आदेश मिला

होटल संचालक ने फोन कर कहा कि अभी शादी का कार्यक्रम चल रहा है, कल नहीं आ पाऊंगा

February 5, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। जगदीशपुरा जमीन कांड में कई दिन की मशक्कत के बाद सोमवार को कोर्ट से इनामी बिल्डर और उनके बेटे का कुर्की पूर्व उद्घोषणा का आदेश मिल गया है। पुलिस अब उनके घर ढोल लेकर मुनादी के लिए जाएगी।

बैनारा फैक्ट्री के पास करीब 50 करोड रुपए की जमीन पर कब्जा कराने के लिए दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने पांच निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया था। डीजीपी से शिकायत के बाद तत्कालीन एसओ सहित 18 लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ जितेंद्र कुमार सहित तीन आरोपित जेल में बंद हैं। बिल्डर और उनके बेटे पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। किशोर बघेल और आनंद जुरैल भी वांछित हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि विवेचक आनंद वीर सिंह को कोर्ट से 82 सीआरपीसी का आदेश मिल गया है। बिल्डर और उसका बेटा इनामी आरोपित हैं। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी में दबिश दे रही है, वे भूमिगत हो गए हैं। ऐसी स्थिति में पहले कुर्की पूर्व उद्घोषणा कराई जाती है। आरोपियों को 82 की कार्रवाई के बाद एक माह का समय मिलता है। आरोपित इस समयावधि में कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो पुलिस 83 सीआरपीसी के लिए प्रार्थना पत्र देती है। कोर्ट के आदेश पर वांछित की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाती है। 82 का आदेश मिलने के बाद बिल्डर के घर मुनादी की तैयारी है। दो थानों की पुलिस ढोल और लाउडस्पीकर लेकर उद्घोषण करने जाएगी। इधर होटल संचालक मोहम्मद जाहिद को पुलिस ने पूछताछ के लिए मंगलवार को जगदीशपुरा थाने बुलाया था। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंद वीर सिंह ने बताया कि होटल संचालक का फोन आया था। उसने बताया कि परिवार में शादी थी। छह तारीख को दावत है। इस कारण वह व्यस्त है। पुलिस होटल संचालक को एक और नोटिस दे रही है। 

Previous Post

कारोबारी के परिवार को नींद की गोलियां देने वाली नौकरानी पर मुकदमा

Next Post

शपथ के दूसरे दिन जगदीशपुरा में पकड़ी गई जुए की महफिल

Related Posts

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 28, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने...

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

July 28, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में नगला पेमा रोड पर मंगलवार को एक बंद मकान से महिला का शव मिला।  महिला...

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

Next Post
शपथ के दूसरे दिन जगदीशपुरा में पकड़ी गई जुए की महफिल

शपथ के दूसरे दिन जगदीशपुरा में पकड़ी गई जुए की महफिल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आधी रात घर में घुसने और सामान फेंकने पर पिछड़ा आयोग सख्त

आधी रात घर में घुसने और सामान फेंकने पर पिछड़ा आयोग सख्त

August 9, 2025
सिर्फ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ही चोरी करते थे चोर, सात से 11 हजार में बेच देते थे

सिर्फ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ही चोरी करते थे चोर, सात से 11 हजार में बेच देते थे

October 3, 2023
मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में रविवार को नहीं हुआ खुलासा

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में रविवार को नहीं हुआ खुलासा

November 3, 2024
अल्ट्रासाउंड के लिए आई महिला ने डॉक्टर के हाथ में देखा निरोध, मचाया हंगामा

अल्ट्रासाउंड के लिए आई महिला ने डॉक्टर के हाथ में देखा निरोध, मचाया हंगामा

April 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.