• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रैक्टरकांड: सिपाही का वीडियो वायरल, रोते हुए बोला मेरी इतनी औकात नहीं, थानाध्यक्ष ने बदलवाया ट्रैक्टर

ट्रैक्टरकांड: सिपाही का वीडियो वायरल, रोते हुए बोला मेरी इतनी औकात नहीं, थानाध्यक्ष ने बदलवाया ट्रैक्टर

वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में मच गई खलबली

March 19, 2024
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। खंदौली में ट्रैक्टर बदलने के मामले में जिस कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कांस्टेबल इसमें बोल रहा है एक सिपाही की इतनी औकात नहीं कि ट्रैक्टर बदलवा दे। सारा खेल थानाध्यक्ष राजीव सोलंकी और  गौरव राणा का है। इन्हीं से प्रतिवादी की बात हुई है। मुझे बलि का बकरा बना दिया गया है।  वह रोते हुए अधिकारियों से न्याय मांग रहा है। 

खंदौली में एक सैनिक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिस ट्रैक्टर की वजह से मौत हुई थी उसे थाने में बदल दिया गया। ट्रैक्टर बदलने के मामले में एक सिपाही प्रवीण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह बोल रहा है सर जय हिंद सर, मैं आरक्षी  प्रवीण कुमार थाना खंदौली में तैनात हूं। सर मेरे ऊपर मुकदमा लिखा गया है, जो मुकदमा है सर उसमें सारी भूमिका, सारी जानकारी एसओ राजीव सोलंकी की है।  मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है। मेरी सर ड्यूटी एसओ हमराह में थी। उनकी सारी बातें होने के बाद मुझे बताया गया कि आलू का कच्चा माल है उसको इम्पाउंड लगे गार्डों को फोन करके बता दो कि माल पलटी होगा। सर मेरी बस इतनी गलती है, मुझे जानकारी नहीं थी यह मामला है। इन्होंने उस माल को पलटी कराने के लिए मुझे फोन कर कहा। मैंने गार्ड को फोन करके बताया था कि भैया एक ट्रैक्टर आ रहा उसे माल को पलटी कोल्ड में करा देना। इतनी गलती मैं अपनी मानता हूं, लेकिन एक सिपाही की इतनी औकात नहीं है कि एक ट्रैक्टर को चेंज कर सके बिना विवेचक के बिना एसओ के।  

खेरागढ़ से भी  हटे थे एसओ राजीव सोलंकी

थानाध्यक्ष राजीव सोलंकी पूर्व में खेरागढ़ थाने के थानाध्यक्ष थे। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के रिश्तेदार से मोटरसाइकिल छोड़ने के नाम पर पुलिस ने पैसे लिए थे। विधायक की शिकायत के बाद पहले दरोगा पर कार्रवाई हुई थी। बाद में थानाध्यक्ष पर।  यहां से हटाकर उन्हें साइड लाइन कर दिया गया था। कुछ महीने में ही उन्हें बरहन थाने में भेज दिया गया। जबकि नियम है हटाने के बाद 6 महीने के बाद ही चार्ज मिलता है। बरहन से वह खंदौली में आ गए। बताया जा रहा है कि जब वह संजय प्लेस चौकी प्रभारी थे तो तमाम शिकायतों को चलते तत्कालीन आईजी सतीश गणेश ने उनका तबादला फिरोजाबाद किया था। वहां से भी चंद दिनों में उन्हें मैनपुरी भेज दिया था। लौटकर फिर वह आगरा आ गए।

Previous Post

ट्रैक्टरकांड: मुकदमे में धारा के नाम पर गड़बड़ी, सही धारायें नहीं लगीं

Next Post

एक तरफा प्यार में निराश व्यक्ति ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बनाया था बम

Related Posts

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने...

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

April 16, 2026

आगरा। आगरा की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 17, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

April 15, 2026

आगरा। बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

April 14, 2026

आगरा। आगरा में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही रैलियों के बीच आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 स्थित...

Next Post
एक तरफा प्यार में निराश व्यक्ति ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बनाया था बम

एक तरफा प्यार में निराश व्यक्ति ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बनाया था बम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा के गेस्ट हाउस में महिला-पुरुष ने खाया विषाक्त पदार्थ

December 30, 2021
नीतीश ने स्पीकर विजय सिन्हा को दी नसीहत, बोले-संविधान को पढ़ें, भाजपा-जदयू में तनातनी बढ़ी

नीतीश ने स्पीकर विजय सिन्हा को दी नसीहत, बोले-संविधान को पढ़ें, भाजपा-जदयू में तनातनी बढ़ी

March 15, 2022
आगरा मेट्रो की तीसरी टीबीएम शिवाजी लांच

आगरा मेट्रो की तीसरी टीबीएम शिवाजी लांच

August 9, 2023
एत्माद्दौला में चिकित्सक और उनके पुत्र पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी और पकड़े

एत्माद्दौला में चिकित्सक और उनके पुत्र पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी और पकड़े

February 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी
  • आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील
  • कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया
  • कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.