आगरा। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का अबॉर्शन कराया। हालत बिगड़ने पर वह उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में ले गया। यहां उसकी मृत्यु हो गई जिसके बाद वह मौके से भाग गया।
रुनकता की रहने वाली युवती दो दिन पहले कमला नगर में अपनी मौसी के घर आई थी। घर वालों ने बताया कि बुधवार सुबह सिकंदरा निवासी एक युवक आया था। वह युवती को लेकर शिकोहाबाद गया। आरोप है कि वहां पर उसने युवती का गर्भपात कराया। गर्भपात के दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। शिकोहाबाद से युवक युवती को लेकर इधर-उधर भटकता रहा। कई हॉस्पीटल में गया, लेकिन गंभीर हालत होने के चलते किसी ने उसे एडमिट नहीं किया। इसके बाद रात को वह युवती को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उसे स्ट्रेचर पर लिटा कर भाग गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।











