• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नवीन स्टार्टअप की आधारशिला को मजबूत करेगा स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव : पूरन डावर

नवीन स्टार्टअप की आधारशिला को मजबूत करेगा स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव : पूरन डावर

न्यू इनोवेटिव आइडिया पर तार्किक सत्रों में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी राय, 10 मई को होगा आयोजन

April 12, 2024
in Agra, Business, Development, News

आगरा। कार्पोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सीसीएलए) द्वारा एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव उद्घोषणा समारोह शुक्रवार को होटल लेमन ट्री में आयोजित किया गया।

10 मई को आटीसी मुगल में आयोजित होने जा रहे कॉन्क्लेव की आधिकारिक घोषणा के बाद ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि कोई भी सरकार नौकरी नहीं दे सकती लेकिन रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकती है, जिसमें स्टार्टअप इंडिया जैसी मुहिम एक क्रान्तिकारी पहल है। विकसित भारत के लिए देश 2047 का लक्ष्य लेकर चल रहा है, उन्होंने उद्यमियों को आगे आकर शहर में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए पांच करोड़ रुपये का फंड बनाने का आह्वान किया।
आयोजन के एडवाजरी बोर्ड के चेयरमैन किशोर खन्ना ने कहा कि आयोजन की खास बात होगी कि इसमें मुख्यतः राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय लगभग दर्जन भर औद्योगिक एसोसिएशन की सहभागिता है। वहीं एमएसएमई मंत्रालय के साथ उद्योगों से जुड़े सरकारी विभाग अपनी विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी विशेष प्रस्तुति के माध्यम से देंगे।
आयोजन के वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग ने बताया कि युवाओं के लिए यह एक अवसर है। जहां वे अपने स्टार्टअप को शुरू करने की जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं। 
जूता उद्योग से जुड़ी संस्था एफएएफएम अध्यक्ष कुलदीप कोहली, आस्मा अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली, इफ्कोमा महासचिव दीपक मनचंदा ने जूता उद्योग में स्टार्टअप करने की योजना बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया। इस मौके पर उप निदेशक एमएसएमई बीके यादव, एनएसआईसी शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एजीएम-एसएमई पुनीत शर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डा. तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने भालू और हाथियों का जाना हाल

Next Post

पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

Related Posts

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

January 15, 2022
डीईआई में इंटरनेशनल इनोवेशन प्रैक्टिस इन रिसर्च पर हुई कार्यशाला से छात्र हुए लाभान्वित

डीईआई में इंटरनेशनल इनोवेशन प्रैक्टिस इन रिसर्च पर हुई कार्यशाला से छात्र हुए लाभान्वित

April 21, 2023
एसीपी और इंस्पेक्टर के सामने बड़ी आसानी से भाग गया करणी सेना का अध्यक्ष

एसीपी और इंस्पेक्टर के सामने बड़ी आसानी से भाग गया करणी सेना का अध्यक्ष

May 14, 2025
भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र मंत्री सहित चार लोगों के खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज

भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र मंत्री सहित चार लोगों के खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज

September 30, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.