• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक सप्ताह में यातायात उल्लघंन के 3.47 लाख मामले दर्ज और सिर्फ 11 हजार चालान

एक सप्ताह में यातायात उल्लघंन के 3.47 लाख मामले दर्ज और सिर्फ 11 हजार चालान

April 16, 2024
in administration, Agra, News

आगरा। मंगलवार को मण्डलायुक्त  रितु माहेश्वरी ने आगरा स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पाया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में यातायात उल्लघंन की संख्या लगभग 3.47 लाख दर्ज की गई, जिसके सापेक्ष सिर्फ 11 हजार चालान ही निर्गत हुए।

 सर्वप्रथम इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि आईटीएमएस के सभी 43 जंक्शन सक्रिय हैं। इन जंक्शनों पर लगे सभी 442 स्मार्ट कैमरे काम कर रहे हैं, जिनसे उच्च स्तरीय गुणवत्ता का फोटो व डेटा प्राप्त हो रहा है। एटीसीएस (एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम) के 63 जंक्शन हैं। जिसमें 41 जंक्शन एटीसीएस मोड, 20 जंक्शन  ब्लिंक मोड, तीन वीएसी और दो फिक्सड मोड पर चल रहे हैं जबकि दो निष्प्रयोग है। मंडलायुक्त ने एसीपी ट्रैफिक को ब्लिंक मोड में चलाये जा रहे जंक्शन पर पुनः निरीक्षण कर उनमें आवश्यकतानुसार सुधार, परिवर्तन करने तथा ज्यादा से ज्यादा जंक्शन को एटीसीएस मोड में ही ट्रैफिक को चलाने के निर्देश दिए। 
आईटीएमएस के माध्यम से स्मार्ट कैमरे में कैप्चर हो रहे यातायात उल्लघंन की संख्या के सापेक्ष बहुत कम चालान निर्गत होने पर मंडलायुक्त द्वारा नाराजगी जतायी गई। अप्रैल के पहले सप्ताह में यातायात उल्लघंन की संख्या लगभग 3.47 लाख दर्ज की गयी जिसके सापेक्ष सिर्फ 11 हजार चालान ही निर्गत किए गये। मंडलायुक्त ने आईटीएमएस के माध्यम से चालान निर्गत करने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने व उसी के अनुरूप यूजर आईडी उपलब्ध कराने को संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने व ओवरस्पीड वाहनों के भी ज्यादा से ज्यादा चालान करने पर जोर दिया। इसके अलावा आरटीओ के समन्वय से भी 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन, वाहन इंश्योरेंस, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और प्रदूषण प्रमाण पत्र कैटगरी में भी वाहनों के चालान करने हेतु एक हफ्ते में इस प्रक्रिया का ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए।

नगरायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में बोदला, लोहामण्डी और जीवनी मण्डी चौराहे पर यातायात पुलिस के सहयोग से यातायात नियत्रंण एवं सुधार दिशा में कार्ययोजना बनाकर प्रयास किया गया। उक्त चौराहों पर यातायात जाम की समस्या से समाधान मिला। इसी प्रकार से शहर के अन्य बड़े चौराहों पर यातायात के सुधार को प्रयास किए जायेंगे। वहीं सड़क की तकनीकी खामियों पर भी लगातार काम किया जा रहा है। शहर के सभी चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों को लेकर सवाल पूछे जाने पर एसीपी ट्रैफिक द्वारा अवगत कराया गया कि एमजी रोड सहित शहर के मुख्य मार्गों पर अवैध वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही चौराहों पर भी अभियान चलाया जायेगा।

बैठक के अंत में नए प्रोजेक्ट के तहत क्वीन मैरी लाइब्रेरी सदर और इनडोर स्टेडियम का प्रस्ताव व ले आउट प्रस्तुत किया गया। विस्तार से चर्चा के बाद मंडलायुक्त ने दोनों प्रस्ताव का फाइनल डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिये।

Previous Post

मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए

Next Post

कॉन्स्टेबल ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
कॉन्स्टेबल ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास

कॉन्स्टेबल ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पंजाब पुलिस की दबिश से खंदौली में खलबली

पंजाब पुलिस की दबिश से खंदौली में खलबली

December 10, 2023
एक बोरी अनाज चुराने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

एक बोरी अनाज चुराने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

October 18, 2023
साईं भजन संध्या में झूमे भक्त,  भोलेनाथ की बारात रही आकर्षक

साईं भजन संध्या में झूमे भक्त, भोलेनाथ की बारात रही आकर्षक

February 16, 2023

फरार दरोगा केशव को एसएसपी ने किया निलंबित

November 15, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.