• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चुनाव के लिए वाहन न देने वालों के खिलाफ एफआईआर हो सकती है दर्ज

चुनाव के लिए वाहन न देने वालों के खिलाफ एफआईआर हो सकती है दर्ज

संभागीय परिवहन कार्यालय चुनाव कार्यों के लिए वाहनों को जुटाने में लगा

April 30, 2024
in administration, Agra, Election2024, News

आगरा। आगरा में दोनों लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय भी चुनाव कार्यों के लिए वाहनों को जुटाने में लगा हुआ है। विभाग ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चुनाव के लिए वाहन न देने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

बता दें कि भारी और हल्के व्यावसायिक वाहनों के अलावा निजी वाहनों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने की तैयारी है। निजी वाहनों को अपनी गाड़ी ड्राइवर के साथ प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी। यदि ड्राइवर नहीं है तो मालिक को गाड़ी के साथ सेवाएं देनी होंगी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 2468 वाहनों की आवश्यकता है। इनमें 997 बस एवं 1471 हल्के वाहनों की जरूरत है। अधिग्रहण के लिए सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, पैरामिलिट्री बल के जवान आदि को मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए इस बार 2468 वाहनों की सूची तैयार की गई है। इनके अधिग्रहण के लिए ट्रान्सपोर्टरों के साथ वाहन स्वामियों को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। उनको तीन और चार मई को वाहन प्रशासन को सुपुर्द करने होंगे। यदि सुपुर्दगी में अनदेखी बरती जाती है तो ऐसे वाहन स्वामी व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। हल्के वाहन तीन मई को देने होंगे। उन्हें डायट परिसर पचकुंईया में खड़ा कराया जायेगा। बसों को चार मई को प्रशासन को देना होगा। सीएनजी बस नवीन गल्ला मण्डी समिति, आगरा तथा डीजल बस खेरागढ़ मण्डी समिति खेरागढ़ में खड़ी कराई जाएंगी।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 में चुनाव से जुड़े काम के लिए परिसर और वाहन की मांग का प्रावधान है। किसी भी मतदान केंद्र तक या वहां से मतपेटियों के परिवहन, या ऐसे चुनाव के संचालन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के सदस्यों के परिवहन, या परिवहन के उद्देश्य से किसी वाहन, जहाज या जानवर की आवश्यकता होती है या होने की संभावना है तो सरकार लिखित आदेश द्वारा ऐसे परिसर, या ऐसे वाहन, जहाज या जानवर की संबंधित व्यक्ति से मांग कर सकती है।

Previous Post

आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिए गए अवार्ड

Next Post

ट्रैफिक कांस्टेबल न तो कर सकेंगे चालान, न ही वाहनों से निकाल सकेंगे चाबी

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
ट्रैफिक कांस्टेबल न तो कर सकेंगे चालान, न ही वाहनों से निकाल सकेंगे चाबी

ट्रैफिक कांस्टेबल न तो कर सकेंगे चालान, न ही वाहनों से निकाल सकेंगे चाबी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

होली पर झगड़ों की सूचना पर सुबह से लेकर रात तक दौड़ती रही पुलिस

होली पर झगड़ों की सूचना पर सुबह से लेकर रात तक दौड़ती रही पुलिस

March 18, 2022
कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026
कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

May 12, 2026
महाकुंभ में मची भगदड़, 20 लोगों की मौत की सूचना, 50 से ज्यादा घायल

महाकुंभ में मची भगदड़, 20 लोगों की मौत की सूचना, 50 से ज्यादा घायल

January 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.