• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए मांगेंगी वोट

May 2, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल शुक्रवार को ताज नगरी में आ रही हैं। वह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के  लिए रोड शो करेंगी। 

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी बाह तिराहा फतेहाबाद से गांधी चौराहा होकर आंबेडकर चौक पहुंचेंगी। यहां से बस स्टैंड पर पहुंचकर रोड शो संपन्न हो जाएगा। इसके बाद कार से वह अवंतीबाई चौक बाईपास होते हुए हेलिपैड स्थल पर पहुंचेंगी।प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तैयारी कर ली हैं। सड़क के दोनों किनारे पुलिस रहेगी। वाहन पार्किंग के लिए हरी गार्डन, नवीन गल्ला मंडी और खेत पर व्यवस्था की है।

गुरुवार को हरियाली वाटिका पर रोड शो के संबंध में हुई पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान के पूर्व मंत्री धीरज गुज्जर ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी कल अपरान्ह 3:30 बजे फतेहाबाद पहुंचेंगी।

पत्रकार वार्ता में रोड शो की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर, ब्रज जोन के प्रभारी तौकीर आलम, प्रवक्ता अनुज शिवहरे व अन्य।

चार जून को होने वाली है भाजपा की विदाई

राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर ने कहा की 10 साल के झूठे, भ्रष्टाचारी और जनता विरोधी भाजपा शासन का अंत करने का मन जनता ने बना लिया है। आम चुनाव के पहले दो चरणों से आए रुझानों ने ये स्पष्ट कर दिया है की नरेंद्र मोदी की सत्ता से विदाई तय है। देश में व्याप्त कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ इस लड़ाई में जनता ने कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान कर रही है।

एआईसीसी सचिव एवं ब्रज जोन के प्रभारी तौकीर आलम ने कहा केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकारों से क्षेत्र को डबल नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा व्यापारियों को भारी नुकसान से उठाना पड़ा है और विकास की गति नगण्य है। मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। लोकसभा क्षेत्र के सिरौली ग्राम का ज़िक्र करते हुए राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया की पीने के पानी खरीद के पीने को मजबूर है।

भाजपा खत्म करना चाहती है आपका आरक्षण
राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा कोरी कल्पना है। भाजपा और आरएसएस हमेशा से आरक्षण विरोधी रहे है और तीसरी बार सरकार बनाने के पीछे उनका मकसद संविधान को खत्म करना है जो बात उनके कई वरिष्ठ नेताओं के बयानों से अब उजागर हो चुकी है। नरेंद्र मोदी देश की संपत्ति और संस्थानों को अपने पूंजीपति मित्रों में बाट कर और निजीकरण में झोंक के दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग को उसके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरूण शर्मा, आगरा नगर निगम की पूर्व प्रत्याशी लता कुमारी, जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, नवीन चंद शर्मा, राम टंडन, भारत भूषण गप्पी, इब्राहिम जेदी, अरुण शर्मा, राजेश त्यागी, शिरोमणि सिंह, अतुल यादव, पवन शर्मा मौजूद रहे।

Previous Post

इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़: आदित्यनाथ

Next Post

सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

Related Posts

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर...

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

May 5, 2026

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र स्थित रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

May 4, 2026

आगरा। स्मार्ट मीटर के खिलाफ  सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के...

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

May 4, 2026

आगरा। शहर में कल मंगलवार को जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास...

Next Post
सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी ने की एसएसपी के नाम पर वसूली

जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी ने की एसएसपी के नाम पर वसूली

May 9, 2022
यूपी सदन में आमने-सामने आए योगी और अखिलेश, पुलिस की गोली से मौत और राजभर को लेकर हुई तीखी बहस

यूपी सदन में आमने-सामने आए योगी और अखिलेश, पुलिस की गोली से मौत और राजभर को लेकर हुई तीखी बहस

May 24, 2022
आगरा-मथुरा नेशनल हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम

आगरा-मथुरा नेशनल हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम

September 9, 2023
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के आने पर आगरा में जश्न का माहौल, खुली गाड़ी में 10 किलोमीटर लंबे रोड शो में बरसे उनके ऊपर फूल

क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के आने पर आगरा में जश्न का माहौल, खुली गाड़ी में 10 किलोमीटर लंबे रोड शो में बरसे उनके ऊपर फूल

November 13, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला
  • रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.