• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के एसपी सिंह बघेल को मिले महत्वपूर्ण विभाग

आगरा के एसपी सिंह बघेल को मिले महत्वपूर्ण विभाग

बघेल को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी, पंचायती राज मंत्रालय मिला

June 10, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics, Uncategorized

आगरा। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद मंत्रियों के पोर्टफोलियो की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। मोदी सरकार 3.0 में मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। आगरा के एसपी सिंह बघेल को भी महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। बघेल को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी, पंचायती राज मंत्रालय मिला है। आगरा में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 10 मंत्री शामिल किए गए हैं। इन दस मंत्रियों को मिले मंत्रालय एवं विभाग की जिम्मेदारी कुछ इस प्रकार है- राजनाथ सिंह एवं हरदीप पुरी (राज्यसभा सदस्य) को कैबिनेट में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के बाद केंद्रीय कैबिनेट में राजनाथ सिंह का शीर्ष दर्जा बरकरार रखा है। उन्हें पुन: रक्षा मंत्री बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य हरदीप पुरी को कैबिनेट मंत्री व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया है। सात राज्य मंत्री भी यूपी को हासिल हुए हैं। राज्य मंत्रियों में पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद, गोंडा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान व मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

प्रो. बघेल का जलेसर सीट से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल औरैया जिले के भटपुरा के निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात रहे बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए। मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा था। प्रो. बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए। 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गए थे। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। उन्होंने पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया। यहां से उन्होंने जीत हासिल की। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की है। 

Previous Post

शाहगंज में युवती पर फेंका तेजाब, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर की खानापूर्ति

Next Post

एडीए की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से मंडलायुक्त नजर आईं असंतुष्ट

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
एडीए की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से मंडलायुक्त नजर आईं असंतुष्ट

एडीए की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से मंडलायुक्त नजर आईं असंतुष्ट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बसों में यात्री बनकर दूसरे यात्रियों के आभूषण और नगदी चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

बसों में यात्री बनकर दूसरे यात्रियों के आभूषण और नगदी चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

February 2, 2025
38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

February 14, 2024

ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवती की मौत

December 2, 2021
मुख्यमंत्री के आने से पहले मंडलायुक्त ने परखीं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री के आने से पहले मंडलायुक्त ने परखीं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं

April 6, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.