• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

सीओ की फर्जी मुहर लगाकर थमाया कागज, लिखा कि मुकदमे में लग गई है एफआर

August 18, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। ताजगंज के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी कि लोधी समाज के एक नेता ने उससे एससी/एसटी का मुकदमा खत्म कराने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोप में पुलिस ने लोधी समाज के नेता मिश्रीलाल राजपूत को जेल भेजा है। इसके द्वारा सीओ सदर की मुहर लगाकर एक कागज दिया गया था। जिसमें लिखा हुआ था कि साक्ष्यों के अभाव में मुकदमा में फाइनल रिपेार्ट न्यायालय के समक्ष प्रेषित की जा रही है।

कृष्ण कुमार राजपूत शनिवार को डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय से मिला था। उन्हें बताया कि ताजगंज थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत एक मुकदमा लिखा गया था। मुकदमे में वह भी आरोपित था। उसके बाबा का देहांत हुआ तो घर पर मिश्रीलाल राजपूत आए थे। खुद को लोधी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष बताया। उससे कहा कि परेशान मत हो। मुकदमा खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह के विधिक सलाहकार से उनकी अच्छी पहचान है। वह उसको दिल्ली लेकर गए। बताया कि पांच लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा होंगे। उसके बाद मुकदमा खत्म होगा। उसने कर्ज लेकर रकम दी। आरोपित ने पहले उसे पांच लाख रुपये की एक रसीद दी। उसके बाद एक कागज दिया। जिस पर सीओ सदर की मुहर लगी थी। लिखा था कि मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाई गई है। जानकारी करने पर एसीपी सदर के कार्यालय गया। वहां जानकारी की तो पता चला कि मुकदमे में चार्जशीट लगी है। उसके साथ ठगी हुई है। रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाने में पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित मिश्रीलाल राजपूत को पकड़कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया कि ठगी में कुछ और भी लोग शामिल हैं। उनके संबंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

Previous Post

लोहामंडी में अगवा कर काट डालने की धमकी से दहशत में छात्रा, छेड़छाड़ के बाद बेल्टों से भी पीटा

Next Post

पांच युवकों ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने का किया प्रयास

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
पांच युवकों ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने का किया प्रयास

पांच युवकों ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने का किया प्रयास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत थाने में पुलिस के सामने ही एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, मुकदमा

हरीपर्वत थाने में पुलिस के सामने ही एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, मुकदमा

February 10, 2024
सट्टेबाज सनी कबाडिया की 3.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

सट्टेबाज सनी कबाडिया की 3.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

June 6, 2022
अवैध खनन करने वाले 12 माफिया खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

अवैध खनन करने वाले 12 माफिया खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

March 22, 2023
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पैसा लेकर बैठाने वाले सॉल्वर गैंग को दबोचा

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पैसा लेकर बैठाने वाले सॉल्वर गैंग को दबोचा

March 30, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.