• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
1,02,793 लोगों पर दस हजार रुपये से अधिक का टैक्स बकाया

1,02,793 लोगों पर दस हजार रुपये से अधिक का टैक्स बकाया

31 अगस्त तक बिल भेजने के निर्देश, अब तक 24 हजार से अधिक को भेजे गये बिल

August 21, 2024
in Uncategorized

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बकायेदारों के प्रति सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिये हैं। दस हजार रुपये से अधिक के सभी हाउस टैक्स बकायेदारों को बिल जारी करने को कहा गया है। अभी तक ऐसे 24 हजार से अधिक लोगों को बिल जारी किये जा चुके हैं जबकि 78 हजार से अधिक लोगों को बिल जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। निगम के रिकार्ड के अनुसार 1,02,793 लोगों पर दस हजार रुपये से अधिक का टैक्स बकाया चल रहा है।

नगर निगम की आय को बढाने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला कर वसूली करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने साफ कहा है कि दस हजार रुपये से अधिक के गृहकर के जो भी बकायेदार हैं उन सभी को 31 अगस्त तक बिल जारी कर दिये जाएं। बिल जारी होने के उपरांत भी अगर नियत तिथि तक बिल जमा नहीं कराया जाता है तो पहले नोटिस और उसके बाद नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाए।

गृहकर बकायेदारों को 30 सितंबर तक दी जा रही 10 प्रतिशत की छूट

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पिछले दिनों मुहर लगने के बाद गृहकर बकायेदारों को 30 सितंबर 2024 तक दस प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। नगर निगम पार्षदों के द्वारा लंबे समय से वित्तीय वर्ष 24-25 के गृहकर बकायेदारों को छूट देने की मांग की जा रही थी। पिछले दिनों हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अपनी मुहर लगाई थी।

बीते साल एक लाख ने ही कराया था हाउस टैक्स जमा

अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले साल नगर निगम द्वारा कराये गये सर्वे में नगर निगम सीमा में सवा तीन लाख घर और सम्पत्तियों की पहचान की गयी थी। इनमें से साल 2023-24 के दौरान सिर्फ एक लाख लोगों के द्वारा ही कर जमा कराया गया था। सवा लाख के करीब सम्पत्तियां ऐसी थीं जिन्होंने कर जमा ही नहीं कराया था।। इसी प्रकार साल 2022-23 में नगर निगम को 86 हजार कर दाताओं ने ही टैक्स अदा किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में करदाताओं की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गयी है।

राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतेगा उस पर कार्रवाई तय है ।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त नगर निगम

Previous Post

आगरा में बाजार खुले रहे, नहीं दिखा भारत बंद का कोई खास असर

Next Post

सदर में पूर्व फौजी ने नशे में बेटे के सीने पर मारी गोली

Related Posts

मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!

मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!

September 23, 2026

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्

हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्

September 15, 2026

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

August 8, 2026

आगरा। आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर...

सेवा-सुरक्षा और संवेदना की बात कहने वाली आगरा पुलिस ने किया इंसानियत का ‘कत्ल, क्या इस जुर्म की कोई सजा नहीं?’

सेवा-सुरक्षा और संवेदना की बात कहने वाली आगरा पुलिस ने किया इंसानियत का ‘कत्ल, क्या इस जुर्म की कोई सजा नहीं?’

May 4, 2026

आगरा। आगरा पुलिस आए दिन किसी न किसी को थर्ड डिग्री देकर अपने क्रूर होने के उदाहरण देती रहती है,...

आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी में हुआ होलिका दहन

आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी में हुआ होलिका दहन

March 2, 2026

आगरा। रंगों के महापर्व होली की पूर्व संध्या पर जनपद आगरा में आस्था, उल्लास और परंपरा का भव्य संगम देखने...

Next Post
सदर में पूर्व फौजी ने नशे में बेटे के सीने पर मारी गोली

सदर में पूर्व फौजी ने नशे में बेटे के सीने पर मारी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खंदौली थाने में ट्रैक्टरकांड में पूरी रात चली पुलिसकर्मियों से पूछताछ, थानाध्यक्ष सहित कई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

खंदौली थाने में ट्रैक्टरकांड में पूरी रात चली पुलिसकर्मियों से पूछताछ, थानाध्यक्ष सहित कई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

March 22, 2024
कांग्रेस प्रत्याशी पर पत्नी ने लगाए आए दिन मारपीट के आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी पर पत्नी ने लगाए आए दिन मारपीट के आरोप

February 26, 2022
आगरा में दिनदहाड़े महिला की गोलियों से भूनकर की हत्या

आगरा में दिनदहाड़े महिला की गोलियों से भूनकर की हत्या

July 18, 2025
लकड़ियों से भरे ट्रक और पेट्रोल टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत

लकड़ियों से भरे ट्रक और पेट्रोल टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत

May 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.