• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राष्ट सर्वोपरि है, बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

राष्ट सर्वोपरि है, बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का किया अनावरण

August 26, 2024
in Agra, Cultural, Politics

आगरा। राष्ट सर्वोपरि है, राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन यह तभी संभव होगा, जब हम सब एक साथ रहेंगे। हम बटेंगे तो कटेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में देख रहे हो न क्या हो रहा है। ऐसी गलती यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे नेक रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम भारत माता के इस महान सपूत की प्रतिमा लोकार्पण का कार्यक्रम ऐसे समय पर कर रहे हैं, जब काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी के कार्यक्रम चल रहे हैं। हम इतिहास जानते हैं। दुष्ट औरंगजेब का आगरा से भी संबंध था। हिंदू पद पादशाही के नायक शिवाजी ने औरंगजेब को चुनौती दी थी। कहा था तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे।

राजस्थान में जोधपुर नरेश महाराजा जसवंत सिंह संभाल रहे थे। उनके सेनापति दुर्गादास राठौर थे। कई बार औरंगजेब ने प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। क्योंकि वहां दुर्गादास राठौर थे। मगर, औरंगजेब चालबाज था। उसने चाल चली। महाराज जसवंत सिंह से संधि की। कहा कि आप हमारा सहयोग करो। अफगानियों का मुकाबला करने के लिए जसवंत सिंह को लेकर चला गया और पीछे से हत्या कर दी। उनका पुत्र अजीत सिंह था जो अकेला रह गया। धोखे से पुत्र को मारने का षड़यंत्र रचा। वीर दुर्गादास राठौर एक सन्यासी के वेश में राजकुमार को लेकर चले गए। बालिग होने पर उनका राज्याभिषेक किया। वीर दुर्गादास राठौर की लड़ाई राष्ट्र, स्वदेश और स्वधर्म के लिए थी। उन्होंने अंतिम दम तक बाल बांका नहीं होने दिया। अजीत सिंह ने वीर दुर्गादास राठौर के सामने प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा। मगर, उन्होंने स्वीकार नहीं किया। जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे वीर पैदा होते हों, उस देश का कोई क्या बिगाड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 अगस्त को आने का कार्यक्रम था, लेकिन हर घर तिरंगा कार्यक्रम के कारण नहीं आ सका। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और बेवी रानी मौर्य, राज्यसभा सांसद नवीन जैन सहित सभी विधायक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल से चुटकी लेते हुए।

इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा से जब खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे तो अगवानी के दौरान उन्होंने फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल की चुटकी ली। मुख्यमंत्री ने बाबूलाल को देखते ही पूछा, और.. बाबूलाल, किस दल में हो।

Previous Post

हेमा मालिनी को जिताने का ऋण चुकाने आया बोले योगी आदित्यनाथ

Next Post

श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज ने मारी बाजी

December 7, 2021
छात्र को सालों तक डिग्री नहीं मिलने पर कुलपति हुए नाराज

पिछले 30 वर्षों में विश्वविद्यालय में समस्याएं बढ़ी हैं बोले कुलपति

February 14, 2022
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

June 28, 2025

कठेरिया हुए विद्रोही, भाजपा से इस्तीफा

January 17, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.