• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

फिरोजाबाद में मुस्लिम, यादव और निषाद वोटों के लिए मचा है सियासी घमासान

February 1, 2022
in Politics

डीएलए ब्यूरो

फिरोजाबाद। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर वोटों के ध्रुवीकरण की बिसात बिछना शुरू हो गई है। मुस्लिम, दलित, ब्राह्मण, वैश्य वोटों के साथ पिछड़ा वर्ग के वोट पर सभी दल अपने-अपने तरीके से गोलबंदी कर रहे हैं।

*सदर सीट*
फ़िरोज़ाबाद की सदर सीट पर मुस्लिम और वैश्य मतदाता बड़ी भूमिका में जरूर हैं, लेकिन हार-जीत की कुंजी पिछड़ा वर्ग के वोटरों के पास है। मुस्लिम वोटों में इस बार बिखराब की स्थित है। सपा और बसपा से दो दोस्त आमने-सामने हैं। सपा से छुट्टन भाई और बसपा से अजीमभाई की पत्नी शाज़िया चुनाव मैदान में हैं। दोनों के बीच मुस्लिम वोटों को लेकर जंग छिड़ी है। इसका लाभ लेने की कोशिश करते हुए भाजपा चुनावी बिसात बिछाए हुए है। वैश्य समाज के वोट पर भाजपा सियासी हक जता रही है। लेकिन पिछड़ा वर्ग के वोट के बिना राह मुश्किल है। शायद इसलिये बीजेपी के प्रत्याशी मनीष असीजा और उनकी एक टीम इस वर्ग के वोट पर फोकस किए हुए है। सदर सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के बीच वोटों के ध्रुवीकरण की जंग छिड़ी है।

*टूंडला सीट*
टूंडला सीट पर दलित और बघेल वोटों पर हार-जीत का दांव लगता रहा है, लेकिन जाट, मुस्लिम, वैश्य, ब्राह्मण वोटों का रुख ही विधायक फाइनल करता है। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर और सपा के राकेश बाबू आमने सामने हैं लेकिन बसपा अपने पम्परागत वोट को मजबूती से पकड़े हुई है।

*शिकोहाबाद सीट*
शिकोहाबाद सीट पर निषाद वोटों की गोलबंदी का खेल चल रहा है। यहाँ से यूपी के कद्दावर नेता रहे रघुवर दयाल वर्मा के नाती ओमप्रकाश वर्मा भाजपा के प्रत्याशी हैं वहीं सपा ने भाजपा को छोड़कर आए डॉ मुकेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बसपा से डॉ अनिल यादव प्रत्याशी हैं। निषाद वोटों के बिखराव पर बसपा की नजर है।

*जसराना सीट*
यादव और लोधों के गढ़ जसराना में इस बार जंग रोचक है। यहाँ से भाजपा ने रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी का टिकट काट कर भाजपा के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र लोधी को टिकट दिया है। सपा ने इंजीनियर सचिन यादव को उतारा है। सचिन पूर्व विधायक रामवीर यादव के भतीजे हैं। लेकिन रामवीर यादव के साथ पारिवारिक मनमुटाव दूर करने की चुनौती उनके सामने है।

*सिरसागंज सीट*
सिरसागंज सीट पर इस बार यादव वोटों को लेकर बड़ा घमासान है। भाजपा से मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव हैं तो सपा से सर्वेश यादव है। सर्वेश यादव के खुद सपा के एक राष्ट्रीय नेता जिले में ही कैंप किए हुए है।

Previous Post

हाथरस में नामांकन भरने बैलगाड़ी से पहुंचे कांग्रेस के दो प्रत्याशी

Next Post

हाईकोर्ट के आदेश को यहां कोई नहीं पूछता है, पैसे देने पर ही बनेगी डिग्री..

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post

हाईकोर्ट के आदेश को यहां कोई नहीं पूछता है, पैसे देने पर ही बनेगी डिग्री..

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जातीयता के रंग में सराबोर है चुनाव

जातीयता के रंग में सराबोर है चुनाव

February 17, 2022
‘आई लव यू पापा’ लिखकर छलांग लगा कर ली आत्महत्या

‘आई लव यू पापा’ लिखकर छलांग लगा कर ली आत्महत्या

January 24, 2023
महिला अपराधों में भारी कमी, यूपी-112 का रिस्पांस टाइम घटकर हुआ मात्र 6 मिनट: बेबी रानी मौर्य

महिला अपराधों में भारी कमी, यूपी-112 का रिस्पांस टाइम घटकर हुआ मात्र 6 मिनट: बेबी रानी मौर्य

March 22, 2026
हादसा-3:  घटना के बाद नकली राजू मेहरा को नोटिस थमा कर फुर्र हुए प्राधिकरण के अधिकारी

हादसा-3: घटना के बाद नकली राजू मेहरा को नोटिस थमा कर फुर्र हुए प्राधिकरण के अधिकारी

January 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.