• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पिंक टायलेट बस का संचालन रोस्टर बनाकर शुरु किया जाए: नगर आयुक्त

पिंक टायलेट बस का संचालन रोस्टर बनाकर शुरु किया जाए: नगर आयुक्त

नगरायुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण ,दिये निर्देश

October 13, 2024
in administration, Agra, Development

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पिंक टायलेट बस को वर्कशॉप से निकालकर रोजाना शहर में घुमाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए रोस्टर बना कर रोजाना बाजारों में खड़ा करें। शनिवार को एमएनटी वर्कशॉप का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ये बात कही।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों में महिलाओं की अच्छीखासी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सेवा का लाभ महिलाओं को दिया जाना चाहिए। नगर के सौंदर्यीकरण के लिए वर्कशॉप में पड़े कबाड़ से तीन से चार फुट तक की विभिन्न आकृतियां बनाये जाने के निर्देश वेस्ट टू वंडर का कार्य कर रहे लोगों को दिये। उन्होंने उनसे उनकी समस्याएं भी पूछीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले कबाड़ से बनाये सारस,फूल और अन्य छोटे जानवरों की आकृतियों को नगर के सौ से अधिक स्थानों पर रखवाया जाना है इसलिए इस कार्य में तेजी लाई जाए। इसके उपरांत उन्होंने एमजीरोड, प्रतापपुरा चौराहा से आगरा कैंट स्टेशन रोड, नगला छउआ, ईदगाह बस स्टैंड के अलावा फतेहाबाद रोड पर रमाडा तक निरीक्षण किया। आगरा कैंट स्टेशन पर अटल चौक पर लगी पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर लगाये पंफलेट्स पर उन्होंने नाराजी जताते हुए उसकी तत्काल सफाई कराने वहां लगी लाइटों को ठीक कराने और फुटपाथ की मरम्मत कराने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अगर दुबारा से कोई प्रतिमा पर पंफलेट आदि लगाता है तो उसके खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाए। वहीं थोड़ी दूरी पर उन्होंने दो सार्वजनिक शौचालय बनाने के साथ ही वहां स्थित वैंडिंग जोन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। श्रीराम चौक से कैंट स्टेशन तक गैंग लगाकर 15 दिन तक सफाई कराने के लिए उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 संजीव वर्मा को कहा। इसके अलावा यहां के डिवायडरों पर पेंट कराने, पोल लाइटों को ठीक कराने के लिए अभियंताओं को निर्देशित किया। ईदगाह बस स्टैंड के निकट सुलभ शौचालय के पास सीएंडडी कटघर ईदगाह स्थित पार्क की साफ सफाई के साथ ही वहां पर रंगाई पुताई और वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। स्थानीय पार्षद मंगलसिंह संतोष ने उन्हें बंद पड़े जर्जर सार्वजनिक शौचालय को दिखाया तो उन्होंने उसे ध्वस्त कर उसके स्थान पर सामुदायिक भवन बनाने के आदेश निर्माण विभाग को दिये। उन्होंने नगला छउआ में सोलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन का भी निरीक्षण किया । यहां पर एयरटेल कंपनी द्वारा कराये गये कार्य की वजह से टूटी पड़ी नाले की दीवार को कंपनी से ही बनवाये जाने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही ट्रांसफर स्टेशन के निकट ही एक मिनी एमआरएफ प्लांट विकसित करने को कहा। फतेहाबाद रोड पर रमाडा तक निरीक्षण के दौरान सड़क के दोनों ओर कुछ स्थानों पर दुकानदारों द्वारा अपने विज्ञापनपट लगाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने सामने ही लगाये गये विज्ञापनों को हटवाया। रमाडा के पास सड़क किनारे खाली पड़ी भूमि पर कबाड़ से तैयार किये गये आगरा लिखे फाउंडेशन को स्थापित कर उसके आसपास सौदर्यीकरण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मार्ग पर अतिक्रमण, धूल मिट्टी, अवैध विज्ञापन और बोर्ड किसी भी कीमत पर दिखाई नहीं देने चाहिए। निरीक्षण के दौरान ही सड़क की मेकेनिकल सफाई कर रही मशीन से उड़ रही धूल पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल मशीन को रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना पानी की इस मशीन से कहीं भी सफाई न की जाए। इसके उपरांत वे बसई मंडी का निरीक्षण पहुंचे यहां सौ फुटा रोड पर खड़ी फलों की ठेल धकेलों को हटाने के निर्देश देते हुए नगरायुक्त ने कहा कि सौ फुटा रोड पर कोई भी ठेल धकेल दिखाई नहीं देनी चाहिए। इन दुकानदारों को बसई मंडी में कहीं भी जगह देकर दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए। इसके लिए अधिकारी योजना तैयार करें।

सड़क पर गंदगी करने पर भंडारा संचालक को हड़काया
फतेहाबाद रोड पर भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के सामने चलाये जा रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे लोगों द्वारा सड़क पर ही दौने आदि फेंके जा रहे थे। इस पर बीच रास्ते में रुक कर नगर आयुक्त ने भंडारा संचालक को हड़काते हुए कहा कि इस गंदगी को कौन साफ करायेगा। भंडारा समाप्त होने के बाद वह स्वयं सफाई कराएं।

Previous Post

खंदौली में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने महिला सहित चार दबोचे

Next Post

छेड़छाड़ के आरोपी पर न्यू आगरा पुलिस क्यों हुई मेहरबान, सुर्खियों में छाया हुआ मामला

Related Posts

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

Next Post
छेड़छाड़ के आरोपी पर न्यू आगरा पुलिस क्यों हुई मेहरबान, सुर्खियों में छाया हुआ मामला

छेड़छाड़ के आरोपी पर न्यू आगरा पुलिस क्यों हुई मेहरबान, सुर्खियों में छाया हुआ मामला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा गांजा

एत्माद्दौला पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा गांजा

November 9, 2022
दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस की बोगियों में लगी आग

दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस की बोगियों में लगी आग

June 3, 2024
तमंचे के सामने पुलिस वालों के हाथ में एके-47 होने पर भी भागने पर हो रही किरकिरी

तमंचे के सामने पुलिस वालों के हाथ में एके-47 होने पर भी भागने पर हो रही किरकिरी

September 9, 2024
नगर निगम ने खेरिया मोड पर राज्य सरकार की 100 करोड रुपए से ज्यादा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

नगर निगम ने खेरिया मोड पर राज्य सरकार की 100 करोड रुपए से ज्यादा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

January 18, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार
  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.