• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विजय को स्थाई करने के लिए उसका उत्सव जरूरी : राज्यपाल

विजय को स्थाई करने के लिए उसका उत्सव जरूरी : राज्यपाल

ब्रज के दस रत्नों को मिला अवार्ड, बृज की संस्कृति-धरोहर को सहेजने का जिम्मा भी

October 17, 2024
in Agra, Cultural, National

आगरा। भारतीय शास्त्रीय परंपराएं और कला मनोरंजन का साधन नहीं है। कला वह है जो परमात्मा का साक्षात्कार कराने में सक्षम है। ज्ञान की धारा स्थाई है, जबकि भौतिक विकास क्षणिक। यह कहना है इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के ब्रज रत्न अवार्ड समारोह के आठवें संस्करण में बतौर मुख्य अतिथि पधारे केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान का। फतेहाबाद स्थित होटल जेपी पैलेस में गुरुवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल ने कहा कि विजय को स्थायी करने के लिए उसका उत्सव जरूरी है।

इससे पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, आयोजन समिति के स्क्वार्डन लीडर एके सिंह, किशोर खन्ना, राजेश गर्ग, शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर वाईके गुप्ता, रजत अस्थाना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद चयनित अवार्डियों को बृज रत्न की ट्राफी देकर महामहिम ने सम्मानित किया।

ठान लिया जाए तो मनचाही मंजिल तक पहुंचना आसान
फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने सकारात्मकता से भरे शब्दों की माला पिरोकर अतिथियों का अभिनंदन किया तो समूचा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वागत भाषण के अंत में उन्होंने ‘समय अभी रुका नहीं तो हम क्यूं रुक गए, अभी तो हम चले नहीं फिर क्यों थक गए…’ सुनाकर मौजूद दर्शकों में जोश भर दिया। साथ ही युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि दुनिया में असभंव कुछ भी नहीं है… यदि ठान लिया जाए तो मनचाही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

…. ताकि कामयाबी की नई इबारत लिखे युवा पीढ़ी
आयोजन समिति के स्क्वार्डन लीडर एके सिंह ने कहा कि यह सम्मान महज शख्सियत का नहीं, ब्रज की संस्कृति और धरोहर को सहेजने का भी है। निश्चित ही अवार्डियों ने ब्रज के गौरव रथ को आगे बढ़ाया है, लेकिन युवा पीढ़ी भी कामयाबी की नई इबारत लिखे इसके लिए ब्रज रत्न अवार्ड जैसे आयोजनों का होना जरूरी है।

…. जूते की संक्षिप्त कहानी और देशप्रेम
अवार्डी सुरेंद्र पाल ने अपने उद्बोधन में जूते की संक्षिप्त कहानी सुनाकर ऑडियंस में देशप्रेम की भावना जागृत की। पापा मैं आपसे बढ़ा हो गया… कविता से दर्शकों का दिल जीत लिया। अभिनेता यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने मित्र सिनेस्टार राज बब्बर के साथ मुंबई में स्ट्रगल के किस्से सुनाकर खूब गुदगुदाया। बिना कहें ही आगरा और पागलखाने को जोड़ दिया। अंत में महाभारत सीरियल के द्रोणाचार्य का एक डायलॉग अपनी बुलंद आवाज में सुनाकर दर्शकों को ताली बजाने पर विवश कर दिया।

कला का सम्मान होना ही चाहिए
कार्यक्रम के अंतिम अवार्डी सिनेस्टार राज बब्बर ने कहा कि यह सम्मान मिलना उनके लिए गौरव की बात है। कला किसी भी फील्ड में हो, उसका सम्मान किया ही जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्मान जब अपने घर में और घरवालों की ओर से मिले तो उसके आनंद की महक जीवनभर सुगंधित करती है।

इन विभूतियों को मिला सम्मान
– राष्ट्र गौरव सम्मान – राज बब्बर, फिल्म अभिनेता
-अमृत्व सम्मान (मरणोपरांत) पं. रघुनाथ तलेगांवकर, ग्वालियर परम्परा के मूर्धन्य संगीतज्ञ
-सुरेन्द्र पाल, फिल्म एवं टीवी अभिनेता
-अतुल सभरवाल, फिल्म पटकथा लेखक एवं निर्देशक
-डॉ. राजीव जैन, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री
-डॉ. सदानंद ब्रह्मभट्ट, शास्त्रीय संगीतज्ञ
-डॉ. संध्या अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक
-बलराम श्रीवास्तव, साहित्यकार एवं कवि
-रूचि शर्मा, कथक नृत्यांगना
-सोनिया शर्मा, नेशनल राइफल शूटर

कार्यक्रम में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, धनकुमार जैन, डॉ. वीना लवानिया, संजय अग्रवाल, मयंक जैन, नितिन गोयल, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. पकंज नगाइच, रोहित जैन, अभिनन्दन जैन, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, कवि पवन आगरी, मोहित जैन, साकार जिंदल, डॉ. अरुण शर्मा, सचिन शंकर, दिवाकर शर्मा, सुरेश बरेजा आदि मौजूद रहे। संचालन तरुण शर्मा ने किया। व्यवस्थाएं इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, मधुसूदन भट्ट ने संभालीं।

पूरन डावर की बायोग्राफी ‘अनस्टॉपेबल पर्सूट ऑफ़ प्रोग्रेस’ पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन
ब्रज रत्न अवार्ड के समारोह के दौरान डाबर ग्रुप के चेयरमैन पूरन डावर की बायोग्राफी ‘अनस्टॉपेबल पर्सूट ऑफ़ प्रोग्रेस’ पुस्तक का विमोचन केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने किया। एशिया वन मैगजीन के सीईओ संदीप कुमार ने पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में भी पूर्व खेल एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई बिज़नेस एंड सोशल फोरम (एबीएसएफ) के 24वें संस्करण में पुस्तक का विमोचन किया था। आगामी दिनों में कई देशों में यह पुस्तक विमोचित की जाएगी।

Previous Post

शिक्षकों को बहुद्देश्यीय कर्मी बनाकर बुनियादी शिक्षा को खत्म करने का षडयंत्र: राठौर

Next Post

पीड़ित पांच घंटे तक इंस्पेक्टर के हाथ जोड़ता रहा और 50 करोड़ की जमीन पर हो गया कब्जा

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
पीड़ित पांच घंटे तक इंस्पेक्टर के हाथ जोड़ता रहा और 50 करोड़ की जमीन पर हो गया कब्जा

पीड़ित पांच घंटे तक इंस्पेक्टर के हाथ जोड़ता रहा और 50 करोड़ की जमीन पर हो गया कब्जा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद आज सुबह छा गई धुंध, चिकित्सक की क्या सलाह है जानें

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद आज सुबह छा गई धुंध, चिकित्सक की क्या सलाह है जानें

November 1, 2024
सहारनपुर से आने के बाद बालिका को सीने से लगा कर रोए परिजन, पुलिस का बोला धन्यवाद

सहारनपुर से आने के बाद बालिका को सीने से लगा कर रोए परिजन, पुलिस का बोला धन्यवाद

July 16, 2023
जनता को दी जाए जी-20 जैसी व्यवस्था, नहीं मिले जाम, बोले एडीजी ट्रैफिक

जनता को दी जाए जी-20 जैसी व्यवस्था, नहीं मिले जाम, बोले एडीजी ट्रैफिक

November 25, 2023
एत्माद्दौला पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का इनामी

एत्माद्दौला पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का इनामी

January 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.