• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खंदौली में घर में घुसकर बदमाशों ने डाली डकैती

खंदौली में घर में घुसकर बदमाशों ने डाली डकैती

बदमाशों में पुलिस का नहीं कोई खौफ, लगातार दे रहे वारदातों को अंजाम

October 20, 2024
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा में इन दोनों अपराध की आंधी आई हुई है। बदमाश बड़ी आसानी से चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों के अंदर पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं रहा है। खंदौली में छह बदमाशों ने ठेकेदार के मकान पर धाबा बोलकर तमंचा तानकर परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए डकैती डाली है। वह लाखों रुपए की नगदी और आभूषण  लूट कर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उजरई जाट के रहने वाले दिनेश बिल्डिंग बनाने का काम और ठेकेदारी करते हैं। दिनेश ने गांव से बाहर त्रिलोकी धाम कॉलोनी में एक मकान ले रखा है। इसमें वह अपनी पत्नी मंजू और बच्चों के साथ रहते हैं। दिनेश ने बताया रात में करीब 12:00 बजे 6 बदमाश घर के पीछे की दीवार पर सीढ़ी रखकर मकान पर चढ़ गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर कमरे में अंदर आ गए। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। धमकी दी कि शोर मचाया तो सभी को गोली मार देंगे। तमंचा और चाकू निकालकर सीने पर रखकर अलमारी की चाबी के बारे में पूछा। इसके बाद चाबी ले ली। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को मारपीट करते हुए कोने में बैठा दिया। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक खोलकर अलमारी में रखी दो  लाख की नगदी,  आभूषण और प्लाट के कागज निकाल अपने साथ ले गए। बदमाशों के जाने के बाद दिनेश ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। डकैती की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। दिनेश की पत्नी मंजू जो कान में कुंडल पहने हुई थी। वह भी बदमाशों ने लूट लिए।

डकैती की जानकारी देते हुए पीड़ित दिनेश।

डकैती की घटना से के क्षेत्र में लोगों के बीच में दहशत है। लोगों कहना है कि पुलिस का ध्यान सिर्फ वसूली पर रह गया है। अपराधियों पर नहीं।

इसी सीढ़ी को लगाकर बदमाश चढ़े।

पुलिस हुई निरंकुश

पिछले दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनसे पुलिस विभाग की किरकिरी हुई है। फिर भी पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पुलिस निरंकुश हुई है। उसका पुलिसिंग बदमाशों और गस्त पर कोई ध्यान नहीं है। इस वजह से वारदातों का ग्राफ और भी ज्यादा बढ़ रहा है।

सिकंदरा पुलिस पर 50 करोड़ की जमीन पर कब्जा कराने के आरोप लगे हैं। पुलिस पीड़ित को ही पांच घंटे तक थाने में बैठाए रही और उधर कब्जा होता रहा। मामले में पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रांसमुना थाना क्षेत्र में एक अपराधी ने एक मकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने उस अपराधी की अधिकारियों से शिकायत की तो थाना पुलिस ने पीड़ित का ही शांति भंग में चालान कर दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि अपराधी से थाना पुलिस की सांठगांठ है। सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15 जुआरी मौके से छोड़ दिए थे। जांच में सिद्ध होने के बाद भी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। सिर्फ दरोगा का तबादला कर दिया गया। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में नवदुर्गा में छेड़छाड़ के एक आरोपी को एंटी रोमियो ने पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया था। बाद में यह छोड़ दिया गया। जांच हुई तो आरोपी को छोड़ा जाना पाया गया। इतने गंभीर मामले में भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। बड़े अधिकारियों के स्तर से कोई भी कार्रवाई नहीं होने से थाना पुलिस निरंकुश है उसकी वसूली के अलावा कहीं और ध्यान नहीं है। इसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं।

Previous Post

रात्रि पुलिस गश्त के बावजूद ताजगंज में ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपए की चोरी

Next Post

सिविल एन्क्लेव का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
सिविल एन्क्लेव का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

सिविल एन्क्लेव का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

December 5, 2023
हेमा मालिनी ने महिलाओं से गले मिलकर कहा राधे राधे, जीता सभी का दिल

हेमा मालिनी ने महिलाओं से गले मिलकर कहा राधे राधे, जीता सभी का दिल

June 18, 2025
रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, तीन लोग पकड़े

रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, तीन लोग पकड़े

January 19, 2023
अधिवक्ता को कार्यविरत किए जाने के मामले में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल सीजेएम कोर्ट में तलब

अधिवक्ता को कार्यविरत किए जाने के मामले में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल सीजेएम कोर्ट में तलब

July 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.