• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नैक निरीक्षण: एसएसआर रिपोर्ट में कई तथ्य चौकाने वाले, हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

नैक निरीक्षण: एसएसआर रिपोर्ट में कई तथ्य चौकाने वाले, हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

जिस तिथि में प्रो. आशु रानी कुलपति नहीं थी उस तिथि में उनके लेटर हेड छप गए, मीटिंग भी कर लीं

October 24, 2024
in administration, Agra, Education, National


-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के द्वारा नैक से अच्छा ग्रेड लेने के लिए जो एसएसआर रिपोर्ट दाखिल की गई थी, वह सवालों के घेरे में है। शिक्षाविद, समाजसेवी और छात्र इसे पढ़ने के बाद आश्चर्यचकित हैं। रिपोर्ट में कई आंकड़े ऐसे हैं जो रिपोर्ट तक सीमित हैं, धरातल पर नहीं। कुछ लोगों के द्वारा इस रिपोर्ट को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। भविष्य में इस रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय के कई जिम्मेदारों की गर्दन फंस सकती है।

बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नैक में निरीक्षण के लिए आवेदन किया गया था। निरीक्षण से पहले एसएसआर रिपोर्ट दाखिल की थी। यह सवालों के घेरे में है। इसमें विश्वविद्यालय ने अतिथि और संविदा शिक्षकों को भी स्थाई शिक्षक बना दिया है। उन लोगों के भी शिक्षक की सूची में नाम दे दिए हैं जो विश्वविद्यालय में शिक्षक छोड़िए चपरासी भी नहीं है। रिपोर्ट में सीड मनी के तहत कई शिक्षकों को लाखों रुपए की दी गई राशि दिखाई गई है। यह राशि शोध करने के लिए खर्च की जाती है। बताया जा रहा है शिक्षकों को यह राशि मिली भी नहीं है और रिपोर्ट में 23 बार करोड़ों रुपए की शिक्षकों को सीड मनी दी गई है। कुछ शिक्षकों से बात की गई तो वह बोले हमें तो पता ही नहीं है, यह राशि कब हमें दी गई थी। क्या इस पैसे का गबन तो नहीं कर लिया गया? यह सवाल खड़े हो रहे हैं।

एसएसआर रिपोर्ट में दर्शाई गई शिक्षकों को दी गई सीड मनी।

इधर रिपोर्ट में कई मिनिट्स ऐसी लगाई गई हैं जो जांच के घेरे में हैं। 23 सितंबर 2022 को कुलपति प्रोफेसर आशु रानी की उपस्थित लखनऊ की एक बैठक में निदेशक iqac द्वारा दिखाई गई है। जबकि कुलपति ने एक अक्टूबर 2022 को चार्ज लिया था।

23 सितंबर 2022 को कुलपति प्रोफेसर आशु रानी की उपस्थित लखनऊ की बैठक में।

कुलपति बनने से पहले वह बैठक में कैसे थीं? यह सवाल खड़े हो रहे हैं। 23 सितंबर 2022 को कुलपति की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय में एक बैठक हुई है। यह भी सवालों के घेरे में है। जब वह कुलपति ही नहीं बनी थीं तो यह बैठक कैसे हो गई?

23 सितंबर 2022 को कुलपति की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय में बैठक। उनका लेटर हेड।

यह दोनों मिनिट्स नैक में दाखिल की गई हैं। यह भी सभी को हैरान कर रही हैं। विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारी वीरेश कुमार के द्वारा भी नैक को शपथ पत्र पर शिकायत की गई थी कि विश्वविद्यालय ने कई कूटरचित दस्तावेज लगाए हैं। टीम ने शिकायत की जांच नहीं कराई और वह विश्वविद्यालय में निरीक्षण पर आ गई है। 

आज सात सदस्यीय टीम निरीक्षण पर

आज नैक की सात सदस्यीय टीम विश्विद्यालय में निरीक्षण पर है। यह 26 अक्टूबर तक रुकेगी। सभी कैंपस का निरीक्षण करेगी। आज सुबह कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने टीम के सदस्यों का विश्वविद्यालय में स्वागत किया। नैक के द्वारा विश्वविद्यालय को इस बार कौन सा ग्रेड मिलेगा। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 2017 में बी प्लस प्लस ग्रेड मिला था। जो टीम आई हुई है उसमें कश्मीर के इस्लामी इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व कुलपति प्रो. मुश्ताक अहमद सिद्दीकी चैयरमेन हैं। इनके अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रो. रविंद्र कुमार, एमएसयू बड़ोदरा के प्रो. ईश्वर चंद्र पंडित, वीर सुरेंद्र साईं यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी के डॉ. देवदत्त मिश्र, शंकराचार्य यूनिवर्सिटी के संस्कृत के प्रो. वीजी गोपालाकृष्णन, आरटीएमयू महाराष्ट्र के प्रो. नरेश गायकवाड और डॉ. एमजीआर शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान के प्रो. वेलनकन्नी सीरिल राज हैं।

Previous Post

आगरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से मची खलबली

Next Post

कोरियर में जूता बदलने में पकड़े गए 11 आरोपी में सिर्फ तीन को भेजा जेल

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
कोरियर में जूता बदलने में पकड़े गए 11 आरोपी में सिर्फ तीन को भेजा जेल

कोरियर में जूता बदलने में पकड़े गए 11 आरोपी में सिर्फ तीन को भेजा जेल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

स्कूल बस से कुचल कर तीन वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने बस तोड़ी

स्कूल बस से कुचल कर तीन वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने बस तोड़ी

April 18, 2023
मथुरा रिफाइनरी में धमाके के साथ लगी आग, आठ कर्मचारी झुलसे

मथुरा रिफाइनरी में धमाके के साथ लगी आग, आठ कर्मचारी झुलसे

November 12, 2024
युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

December 16, 2024
चाबी बनाने के बहाने सरदार गैंग ने लॉकर किया साफ

चाबी बनाने के बहाने सरदार गैंग ने लॉकर किया साफ

March 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.