• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
127 मार्गो की बिना अनुमति के खुदाई होने पर कमिश्नर हुईं नाराज

127 मार्गो की बिना अनुमति के खुदाई होने पर कमिश्नर हुईं नाराज

बुधवार को मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में हुई जानकारी

November 27, 2024
in administration, Agra

आगरा। आगरा मंडल में 127 मार्गो की बिना अनुमति लिए खुदाई कर दी गई है। कमिश्नर के सामने यह आंकड़ा आने के बाद वह काफी नाराज हुईं।

बुधवार को कमिश्नर रितु माहेश्वरी  ने मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।  बैठक में सर्वप्रथम रोड कटिंग की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि जलकल विभाग/जल निगम (शहरी) द्वारा 60 मार्गों पर खुदाई की गई है, जल जीवन मिशन/जल निगम ग्रामीण द्वारा 135 मार्गों व पांच अन्य द्वारा सड़कों पर खुदाई की गई है, जिसमें 155 लोनिवि, 33 ग्रामीण अभियंत्रण के मार्ग हैं, जिसमें 127 की अनुमति नहीं ली गई है।   रेस्टोरेशन भी नहीं किया गया है।  नाराजगी जाहिर करने के बाद कमिश्नर के द्वारा निर्देश दिए गये कि सभी मार्गों का रेस्टोरेशन शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार एक सप्ताह के अन्दर कराना सुनिश्चित किया जाए।  साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान से कराया जाए व उसकी सूचना दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से मंगाई जाए।
बैठक में ग्रेंडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की समीक्षा में बताया गया कि शासन द्वारा प्रदेश के 17 शहरों को नॉन अटेनमेंट शहरों के रूप में चुना गया है, जिसमें आगरा तथा फिरोजाबाद भी सम्मिलित है।  बैठक में गड्ढामुक्ति की समीक्षा में बताया गया कि मण्डल में लोनिवि द्वारा 2224.37 किमी. गड्ढामुक्त लक्ष्य के सापेक्ष 2219.57 किमी. का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  4.8 किमी. का कार्य अवशेष है, जो कि वन विभाग के क्षेत्र में है, जिस पर कमिश्नर के द्वारा निर्देश दिए गये कि प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को सूचित करते हुए गड्ढामुक्त कराना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर द्वारा नगर-निगम के अधीन आने वाले मार्गों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गये कि सभी जनपदों में तकनीकी टीम से सर्वे कराया जाए साथ ही सभी मार्गों को यथाशीघ्र गड्ढामुक्त कराना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने जल निगम ग्रामीण द्वारा सड़क की मरम्मत न करने पर मुख्य सचिव को पत्र भेजने के निर्देश दिए साथ ही पांच से आठ दिसम्बर के बीच लोनिवि तथा जल निगम ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से पुनः सर्वेक्षण करने और 10 दिसम्बर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्वालियर मार्ग पर जलभराव की स्थिति के निस्तारण को एनएचएआई को सूचित करते हुए जल भराव की समस्या का निस्तारण कराया जाए। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि मण्डल में 86 मार्गों को नवीनीकृत कराये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से 40 मार्गों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मण्डलायुक्त द्वारा जनपद आगरा तथा मथुरा में मार्ग निर्माण की प्रगति में शिथिलता बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गये।

Previous Post

बडे़ बकायेदारों की नगर निगम कराएगा कुर्की

Next Post

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में अपर नगरायुक्त के छापे से हड़कंप, जब्त की फाइलें

Related Posts

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

August 12, 2026

आगरा।  आगरा साइबर ठगों के निशाने पर है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की विशेष आवश्यकता है।  बीते 19 महीनों...

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

August 11, 2026

आगरा। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया, लेकिन ट्रांस यमुना पुलिस की सतर्कता के...

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

August 10, 2026

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल...

Next Post
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में अपर नगरायुक्त के छापे से हड़कंप, जब्त की फाइलें

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में अपर नगरायुक्त के छापे से हड़कंप, जब्त की फाइलें

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छत्ता में दो पक्षों में मारपीट व पथराव का वीडियो वायरल

छत्ता में दो पक्षों में मारपीट व पथराव का वीडियो वायरल

January 15, 2025
जी-20 की सजावट में रखे गमले चोरी होने पर पुलिस उन्हें घर-घर में खोज रही

जी-20 की सजावट में रखे गमले चोरी होने पर पुलिस उन्हें घर-घर में खोज रही

February 15, 2023
रात में आठ बजे से दस बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे

रात में आठ बजे से दस बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे

October 24, 2022
रूफ टाप रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब और हुक्का, दो पकड़े

रूफ टाप रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब और हुक्का, दो पकड़े

December 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी
  • ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार
  • एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला
  • पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.