• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस का एक ऐसा गुड वर्क जिसका खुलासा नहीं किया गया, कारण- चौकी से चोरी हो गया था ट्रक !

खनन परिवहन में पकड़े गए ट्रक के चौकी से चोरी वाले मामले में दो कॉन्स्टेबल हुए निलंबित

एसीपी ने ट्रक चोरी के मामले को बताया था भ्रामक, जिसके बाद विभाग पर खड़े हो रहे थे सवाल

January 14, 2025
in administration, Agra, Police

आगरा। जगनेर में पुलिस चौकी से खनन परिवहन में पकड़े गए एक ट्रक के चोरी होने के मामले में दो कांस्टेबल को कार्य में लापरवाही पर निलंबित किया गया है। दोनों कांस्टेबल के निलंबित होने के बाद एसीपी के उस बयान की हंसी उड़ रही है जिसमें वह ट्रक चोरी की सूचना को भ्रामक बता रहे थे। 

 खनन अधिकारी सुशील वर्मा द्वारा सात जनवरी को राजस्थान नंबर का एक ट्रक खनन परिवहन करते हुए पकड़ा था। इसे पकड़कर सरेंधी पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया था। 8 जनवरी को यह चौकी से चोरी हो गया। इसके चोरी होने के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे थे। ट्रक चोरी होने की खबर दबा दी गई थी। किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगने दी। ट्रक चोरी होने के बाद जगनेर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के द्वारा ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें उन्होंने कहा है कि 7 जनवरी को सुशील वर्मा खनन अधिकारी के द्वारा एक ट्रक पकड़ा था। इसे उन्होंने अस्थाई पुलिस चौकी सरेंधी पर लाकर खड़ा कराया था। यह जीडी में भी दाखिल है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक को मय पत्थर के चोरी कर लिया गया है। जानकारी में पता चला है ट्रक को भरतपुर की तरफ कुछ लोग लेकर गए हैं। इधर मामला मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद एसीपी ने अपने बयान में कहा था कि यह भ्रामक खबर है। इसके बाद सवाल खड़े हुए थे कि फिर हेड कांस्टेबल ने ट्रक चोरी का मुकदमा क्यों लिखाया था? मामले में लीपापोती किए जाने की खबर चलने पर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया चौकी से ट्रक चोरी के मामले में दो कांस्टेबल आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार, आरक्षी रोहित कुमार को कार्य में लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। 

Previous Post

ममतामयी मॉं का पुण्य स्मरण

Next Post

सर्दी के चलते जिलाधिकारी ने दो दिन की और बढ़ाई छुट्टी

Related Posts

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
सर्दी के चलते जिलाधिकारी ने दो दिन की और बढ़ाई छुट्टी

सर्दी के चलते जिलाधिकारी ने दो दिन की और बढ़ाई छुट्टी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026
अछनेरा में बंद गली में नवजात भ्रूण मिलने पर फैली सनसनी

अछनेरा में बंद गली में नवजात भ्रूण मिलने पर फैली सनसनी

June 27, 2025
रोजर शू फैक्ट्री में हुई चोरी में सिकंदरा पुलिस ने साढ़े सात करोड़ से अधिक की बरामदगी की

रोजर शू फैक्ट्री में हुई चोरी में सिकंदरा पुलिस ने साढ़े सात करोड़ से अधिक की बरामदगी की

January 23, 2026
एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.