• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
24 घंटे तक चली हड़ताल, मरीज रहे परेशान, डीसीपी सूरज राय ने भी मांगी थाना पुलिस की करतूत की माफी

24 घंटे तक चली हड़ताल, मरीज रहे परेशान, डीसीपी सूरज राय ने भी मांगी थाना पुलिस की करतूत की माफी

सिकंदरा पुलिस की करतूत ने पुलिस विभाग को किया शर्मिंदा

February 1, 2025
in administration, Agra, Health

आगरा। सिकंदरा थाना पुलिस की करतूत की वजह से 24 घंटे तक डाक्टरों की हड़ताल चली। निजी अस्पतालों में गंभीर मरीजों को भी नहीं देखा गया। इस वजह से एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लाइन लगी रही। डीसीपी सूरज राय ने भी चिकित्सकों से थाना पुलिस की करतूत की माफी मांगी। उनके यह कहने के बाद कि वह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करेंगे, डाक्टरों की हड़ताल खत्म हुई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि महिला के द्वारा भी चिकित्सक से लिखित में माफी मांगी जाएगी।

बता दें कि चिकित्सक डॉ. अविनाश सिंह की गाड़ी एक इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से टकरा गई थी। उनका आरोप है कि इस बात पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें थप्पड़ जड़ते हुए सिकंदरा थाने की हवालात में बंद कर दिया। उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। साथी चिकित्सकों के पहुंचने पर उन्हें हवालात से बाहर निकाला गया। आईएमए के द्वारा शुक्रवार 4:00 बजे से हड़ताल की घोषणा की गई थी। शुक्रवार शाम से दो हजार डॉक्टर हड़ताल पर हैं। प्राइवेट अस्पताल, क्लिनिक सहित पैथोलॉजी भी बंद हैं। डॉक्टरों के द्वारा इमरजेंसी पेशेंट भी नहीं देखे गए। ऐसे में एसएन मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ गई है। शंभू नगर के रहने वाले अटल सिंह ने बताया कि उनके चाचा गिर गए थे  गिरने की वजह से उन्हें चोट लगी है। सुबह जब उन्हें लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां हड़ताल के कारण उन्हें उपचार नहीं मिला। इसके बाद वह उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। ऐसे कई मरीज हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार नहीं मिला। डीसीपी सिटी सूरज राय के हस्तक्षेप से डॉक्टरों और प्रशासन के बीच सहमति बनी। आईएमए भवन में ढाई घंटे की बैठक चली, जिसमें फैसला हुआ कि डॉक्टर से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। जिस महिला पर डॉक्टर से अभद्रता करने का आरोप था, वह डीसीपी सिटी ऑफिस में लिखित माफीनामा देने को तैयार हो गई है। इसके बाद  हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।

Previous Post

कंपोजिट विद्यालय में लोहे का गेट गिरने से मलबे में दब गए पांच बच्चे हुए घायल

Next Post

12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स नहीं

Related Posts

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

November 14, 2026

आगरा। मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें...

प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल

प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल

November 14, 2026

आगरा। आज सुबह एकता थाना क्षेत्र में दिल्ली से प्रयागराज जा रही बस रास्ता बंद करने के लिए सड़क पर...

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

November 13, 2026

आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क...

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

November 13, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्ष अलग-अलग संप्रदाय के हैं।...

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

November 13, 2026

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई शिक्षक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड को...

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

November 12, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल में सोमवार देर रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले...

Next Post
12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स नहीं

12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स नहीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने आंख और हाथ बांधकर चाकू-तवा-चिमटा से बोला हमला

भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने आंख और हाथ बांधकर चाकू-तवा-चिमटा से बोला हमला

December 14, 2025
नाटक ‘आओ तनिक प्रेम करें’ का हुआ मंचन

नाटक ‘आओ तनिक प्रेम करें’ का हुआ मंचन

February 8, 2025
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा

May 18, 2022
मलपुरा में हुए संजलि हत्याकांड में आरोपियों को उम्र कैद

मलपुरा में हुए संजलि हत्याकांड में आरोपियों को उम्र कैद

March 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
  • प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल
  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.