आगरा। बुधवार को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला गया। कहा गया कि पीडीए ही भाजपा को हराएगा। भाजपा के राज्य में संविधान खतरे में हैं। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
राष्ट्रीय सचिव अजीज अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉक्टर आम्बेडकर व डॉ. राम मनोहर लोहिया के सपनों का भारत बनाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो पीडीए बनाया है, उसमें निश्चित रूप से बहुजन समाज का भला होगा।
विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को तोड़ने का काम किया है दिलों को जोड़ने का नहीं। महंगाई से लेकर किसानों छात्रों महिलाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी सरकार पूरी तरह असफल रही है। प्रदेश सचिव आजाद सिंह ने कहा कि सपा द्वारा पूरे जिले के गांव गांव में पीडीए जन पंचायत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जन पंचायत के दौरान दिगंबर तोमर, विशंभर सिंह, सेलू तोमर, पोप सिंह सिकरवार, हरदेव सिंह चौहान, हरदेव सिंह, जीत सिंह, चंद्रपाल यादव, मुन्ना खान, आजाद खान, सोरन सिंह, विजयपाल, गीतम सिंह आदि उपस्थित रहे।











