• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश  ने एक ही दिन शिवाजी महाराज स्मारक की योजना पर लगाई  मुहर

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने एक ही दिन शिवाजी महाराज स्मारक की योजना पर लगाई मुहर

March 11, 2025
in administration, Agra, Cultural, Development, Politics

आगरा। कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने की योजना में उस समय पंख लगे जब संयोग से एक ही दिन एक ओर महाराष्ट्र विधानसभा सदन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने की घोषणा की गयी। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

विगत दिनों शिवाजी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर लाल किला, आगरा में शिवाजी महाराज के नाटक के मंचन के अवसर पर देवेन्द्र फडणवीस को आगरा आमंत्रित किया गया था। तब उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनको अवगत कराते हुए यह बताया था कि आगरा में उनके द्वारा किये गये शोध से यह स्पष्ट हो गया है कि शिवाजी को औरंगजेब ने जयपुर रियासत के तत्कालीन महाराजा मिर्जा राजा जयसिंह के पुत्र राम सिंह की कोठी में नजरबंद किया गया था, जो आज कल मीना बाजार की कोठी के नाम से जानी जाती है। यह भी सर्वविदित है कि छत्रपति शिवाजी ने जिस शौर्य, साहस, बुद्धिचातुर्य, कार्य योजना बनाने की अदभुत क्षमता और उसे कियान्वयन कर ले जाने की विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए औरंगजेब की जेल तोड़कर निकल गये थे, वह इतिहास का अविस्मरणीय पृष्ठ है। इसी पृष्ठ को चिरंजीवी बनाने के लिए, जिससे कि आने वाली पीढ़ियां प्रेरित हो सके, मीना बाजार की कोठी को अधिगृहीत कर वहां पर शिवाजी महाराज की स्मृति में एक भव्य स्मारक बनाने की योजना है। यह स्मारक जहां एक ओर आने वाली पीढी को प्रेरित करेगा वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश को आत्मीय रूप से जोड़कर राष्ट्रीय एकात्मता का एक प्रतीक स्तम्भ भी बनेगा। इस योजना को कार्य रूप देने के लिए स्थानीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय विगत 5-6 वर्षों से जुटे हुए थे जिसको 10 मार्च को महाराष्ट्र विधान सभा के सदन एवं योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट मीटिंग ने पंख लगा दिये हैं।

Previous Post

महिला आयोग की अध्यक्ष अचानक पहुचीं आईएसबीटी, मची खलबली

Next Post

जूता व्यापारी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी, सुसाइड नोट में लिखा जो उधारी मांगने आएगा वही मौत का जिम्मेदार होगा

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
जूता व्यापारी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी, सुसाइड नोट में लिखा जो उधारी मांगने आएगा वही मौत का जिम्मेदार होगा

जूता व्यापारी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी, सुसाइड नोट में लिखा जो उधारी मांगने आएगा वही मौत का जिम्मेदार होगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्या यह मायावती की विदाई के संकेत हैं?

क्या यह मायावती की विदाई के संकेत हैं?

March 16, 2022
शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, बिजली कटवाकर पुलिस ने बचाई जान

शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, बिजली कटवाकर पुलिस ने बचाई जान

July 4, 2026
जिम संचालक के शोषण से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

जिम संचालक के शोषण से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

September 19, 2022
सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

October 28, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.